- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : सीएम आज उज्जैन को देंगे करोड़ों की सौगात, भोपाल में बिजली कटौती, आगर मालवा जाएंगे पीसीसी चीफ
MP : सीएम आज उज्जैन को देंगे करोड़ों की सौगात, भोपाल में बिजली कटौती, आगर मालवा जाएंगे पीसीसी चीफ
BHOPAL, MP
रविवार का दिन मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद वे उज्जैन में 355 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आगर मालवा दौरे पर रहेंगे।
सीएम का व्यस्त कार्यक्रम
सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के जगदीशपुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे उज्जैन में नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे, जिसका निर्माण 134.97 करोड़ रुपए की लागत से होगा। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर पुल, नवीन विश्रामगृह, नवीन सर्किट हाउस, आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में छात्रावास और सिविल अस्पताल भवन जैसी परियोजनाओं की भी सौगात देंगे।
रात 8 बजे वे इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह में शामिल होंगे और देर रात भोपाल लौटेंगे।
पीसीसी चीफ का दौरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज आगर मालवा पहुंचेंगे। यहां वे मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना करेंगे और फिर इंदौर जाएंगे, जहां उनका रात्रि प्रवास होगा।
अशासकीय स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण
राज्य शिक्षा केंद्र ने अशासकीय विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब स्कूल 10,000 रुपये विशेष विलंब शुल्क के साथ 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। नवीनीकरण के लिए पोर्टल 29 सितंबर से शुरू होगा।
भोपाल में बिजली कटौती
राजधानी भोपाल के करीब 25 इलाकों में आज 2 से 5 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस कार्यों के कारण विद्यानगर, लालघाटी, कोहेफिजा रोड, शंकर नगर, बरेला गांव, बिड़ला नगर, सावन नगर, बैरागढ़ रोड सहित कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सांस्कृतिक आयोजन
नवरात्रि के अवसर पर जीपी बिड़ला संग्रहालय में सुबह 11 बजे से विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के तहत शाम 7 बजे रवींद्र भवन मुक्ताकाश मंच पर लंका दहन, सेतु निर्माण और लक्ष्मण शक्ति जैसी लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए