- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : सीएम का बिहार दौरा आज, रायसेन में रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, भोपाल में शुरू होगा राज्य स्तरीय कला उ...
MP : सीएम का बिहार दौरा आज, रायसेन में रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, भोपाल में शुरू होगा राज्य स्तरीय कला उत्सव
Bhopal, MP
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रायसेन जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही भोपाल में राज्य स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ होगा और डीएलएड परीक्षाओं का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव का बिहार दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह 8:35 बजे भोपाल से बिहार के लिए रवाना होंगे।
-
10:30 बजे – पश्चिमी चंपारण के बगहा विधानसभा में जनसभा।
-
12:30 बजे – पश्चिमी चंपारण की सिकटा विधानसभा में सभा।
-
2:10 बजे – सहरसा जिले में नामांकन सभा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद शाम 4:20 बजे सहरसा से पटना रवाना होकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर रात 7:30 बजे पटना से भोपाल लौटेंगे।
रायसेन के दौरे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज रायसेन जिले में रहेंगे। वे गैरतगंज और सिलवानी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जनसंपर्क करेंगे और आम नागरिकों से भेंट करेंगे।
राज्य स्तरीय कला उत्सव आज से
स्कूल शिक्षा विभाग का दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव आज से भोपाल में शुरू हो रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे कलियासोत स्थित मध्यप्रदेश भूमि एवं जल प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) में आयोजित होगा।
इस उत्सव में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए लगभग 250 विद्यार्थी अपनी कला प्रस्तुत करेंगे। इनमें मालवी-बुंदेली लोक गीत, बरेदीं बधाई, गौर नृत्य और रानी दुर्गावती एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित लघु नाटिकाएं शामिल होंगी।
19 नवंबर से शुरू होंगी डीएलएड परीक्षाएं
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की फर्स्ट और सेकेंड ईयर की द्वितीय अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी की है।
-
परीक्षा तिथि: 19 नवंबर से शुरू
-
समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक
-
फर्स्ट ईयर परीक्षा: 29 नवंबर तक
-
सेकेंड ईयर परीक्षा: 27 नवंबर तक
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए