- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जातिगत जनगणना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा अभियान: भोपाल में होगी विशाल रैली
जातिगत जनगणना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा अभियान: भोपाल में होगी विशाल रैली
Bhopal
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशभर में जातिगत जनगणना को लेकर जन-जागरण अभियान छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 3 से 10 मई तक जिलों में और फिर 10 से 20 मई तक विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे।
पटवारी ने घोषणा की कि जून में भोपाल में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर तीखा हमला
मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को "सबसे बड़ा झूठा नेता" बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अगर गूगल पर सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेताओं की सूची देखी जाए, तो शिवराज जी का नाम टॉप 5 में आता है।” उन्होंने दावा किया कि किसानों की समस्याओं से लेकर महंगाई तक, भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं।
“कांग्रेस ने दिया था आरक्षण, भाजपा ने रोका”
पटवारी ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसानों और गरीबों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर कहा कि उन्हें भू-माफिया और शराब माफिया ने घेर रखा है और इसीलिए उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।
सांसद आलोक शर्मा के बयान पर पलटवार
भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा के 'नसबंदी' वाले विवादित बयान पर पलटवार करते हुए पटवारी ने कहा, “आलोक शर्मा सांसद हैं या सर्कस में काम करने वाले, ये तय करना मुश्किल है।” उन्होंने सवाल उठाया कि जिस रेस्टोरेंट में अवैध निर्माण चल रहा था, वहां बुलडोजर क्यों नहीं चला। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए