एमपी कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक: विजय शाह मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति तय, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की। इस बैठक में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन हुआ। साथ ही पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे सशक्त किया जाए, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए आगामी रणनीतियों पर फोकस किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त, आनंद चौधरी, रणविजय लोचव, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे और संगठन महासचिव संजय कामले सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह सहमति बनी कि मंत्री विजय शाह के मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद कांग्रेस इसे जनसामान्य तक ले जाकर सरकार पर नैतिक दबाव बनाएगी। पार्टी इस मुद्दे को सदन से सड़क तक ले जाने की तैयारी कर रही है।

इसके अतिरिक्त, बैठक में संगठनात्मक ढांचे को फिर से सक्रिय करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट करने और प्रदेश भर में संपर्क अभियान तेज करने जैसे बिंदुओं पर विचार किया गया।

पार्टी नेतृत्व ने सभी जिलों में संगठनात्मक बैठकों को नियमित करने और विपक्ष की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने के निर्देश भी दिए। कांग्रेस अब राज्य सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों को उजागर कर सियासी जमीन मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

एमपी कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक: विजय शाह मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति तय, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा

Bhopal, MP

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए आगामी रणनीतियों पर फोकस किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त, आनंद चौधरी, रणविजय लोचव, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे और संगठन महासचिव संजय कामले सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह सहमति बनी कि मंत्री विजय शाह के मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद कांग्रेस इसे जनसामान्य तक ले जाकर सरकार पर नैतिक दबाव बनाएगी। पार्टी इस मुद्दे को सदन से सड़क तक ले जाने की तैयारी कर रही है।

इसके अतिरिक्त, बैठक में संगठनात्मक ढांचे को फिर से सक्रिय करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट करने और प्रदेश भर में संपर्क अभियान तेज करने जैसे बिंदुओं पर विचार किया गया।

पार्टी नेतृत्व ने सभी जिलों में संगठनात्मक बैठकों को नियमित करने और विपक्ष की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने के निर्देश भी दिए। कांग्रेस अब राज्य सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों को उजागर कर सियासी जमीन मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-congresss-organizational-meeting-is-also-discussed-on-the-role/article-21039

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.