MP DGP की हुई विदाई, सुधीर सक्सेना ने जाते-जाते ये कहा...

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना की आज आधिकारिक तौर पर विदाई हो गई. उनके जाते-जाते भोपाल में खास विदाई परेड का आयोजन किया गया. अपने फेयरवेल में सक्सेना ने अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि संतोष और गर्व महसूस होता है.

मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना  के रिटायर होने के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम

, भोपाल में किया गया. परेड से पहले पुलिस महानिदेशक सक्सेना द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. परेड कमांडर IPS सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में आठ प्लाटून और पुलिस बैण्ड दल ने विदाई परेड की. सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपने संबोधन में सुधीर सक्सेना ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए हृदय की गहराईयों से उनका स्मरण करता हूं. समस्त शहीदों और उनके महान परिजनों के बलिदान के प्रति मैं अपना विनम्र अभिवादन प्रस्तुत करता हूं.

एमपी पुलिस का रहा है गौरवशाली इतिहास-सक्सेना

सुधीर सक्सेना ने कहा, 'मध्य प्रदेश पुलिस का एक अत्यंत ही गौरवशाली इतिहास रहा है. आजादी के समय जम्मू कश्मीर में कबाईली हमलों से मुकाबला करने में, हैदाराबाद में ऑपरेशन पोलो में, दक्षिण के भाषाई आंदोलन में, गोआ के स्वतंत्रता संग्राम में, नार्थ ईस्ट में नागालैंड व त्रिपुरा में, पंजाब व जम्मू कश्मीर के आतंकवाद में सभी स्थानों पर मध्यप्रदेश पुलिस के जाबांज जवानों व अधिकारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.'

गर्व और संतोष है मुझे-पूर्व डीजीपी सक्सेना

सुधीर सक्सेना ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा यात्रा को याद करते हुए मैं गर्व और संतोष का अनुभव कर रहा हूं. यह एक ऐसी यात्रा रही, जिसमें चुनौतियां थीं, कठिनाइयां थीं, लेकिन उससे भी कहीं अधिक सीखने, सहयोग करने और जनसाधारण की सेवा करने के लिए योगदान देने के अवसर थे.' उन्होंने कहा कि आज का यह विशेष दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा हुआ है. एक ओर मध्य प्रदेश पुलिस परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों की स्मृतियां हैं. 

'चुनावों को शांतिपूर्ण बनाने का किया प्रयास'

पूर्व डीजीपी एमपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव, लोक सभा चुनाव, पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव और कई उपचुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसका आप सभी लोगों ने बहुत सफलतापूर्वक सामना किया. आपने जिस कुशलता से इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया, उसकी चुनाव आयोग सहित सभी ओर सराहना की गई. ग्वालियर चम्बल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बिना किसी घटना के चुनाव संपन्न हो जाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि रही.

'राष्ट्रीय स्तर पर हुई एमपी की प्रशंसा' 

सुधीर सक्सेना ने कहा कि मध्य प्रदेश एटीएस ने राष्ट्र विरोधी व आतंकवादी तत्वों के विरूद्ध अत्यंत ही प्रभावी कार्यवाही की. मार्च 2022 में भोपाल में जेएमबी के माड्यूल को ध्वस्त करना एक ऐसी जोखिम भरी उल्लेखनीय कार्यवाही थी, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई. मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यवाही के आधार पर पूरे देश के विभिन्न राज्यों में भी कार्यवाही हुई. इसके अतिरिक्त एचयूटी के माड्यूल को ध्वस्त करना, पीएफआई के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना भी मध्यप्रदेश एटीएस की कार्य कुशलता का द्योतक रहा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

MP DGP की हुई विदाई, सुधीर सक्सेना ने जाते-जाते ये कहा...

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना  के रिटायर होने के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम

, भोपाल में किया गया. परेड से पहले पुलिस महानिदेशक सक्सेना द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. परेड कमांडर IPS सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में आठ प्लाटून और पुलिस बैण्ड दल ने विदाई परेड की. सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपने संबोधन में सुधीर सक्सेना ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए हृदय की गहराईयों से उनका स्मरण करता हूं. समस्त शहीदों और उनके महान परिजनों के बलिदान के प्रति मैं अपना विनम्र अभिवादन प्रस्तुत करता हूं.

एमपी पुलिस का रहा है गौरवशाली इतिहास-सक्सेना

सुधीर सक्सेना ने कहा, 'मध्य प्रदेश पुलिस का एक अत्यंत ही गौरवशाली इतिहास रहा है. आजादी के समय जम्मू कश्मीर में कबाईली हमलों से मुकाबला करने में, हैदाराबाद में ऑपरेशन पोलो में, दक्षिण के भाषाई आंदोलन में, गोआ के स्वतंत्रता संग्राम में, नार्थ ईस्ट में नागालैंड व त्रिपुरा में, पंजाब व जम्मू कश्मीर के आतंकवाद में सभी स्थानों पर मध्यप्रदेश पुलिस के जाबांज जवानों व अधिकारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.'

गर्व और संतोष है मुझे-पूर्व डीजीपी सक्सेना

सुधीर सक्सेना ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा यात्रा को याद करते हुए मैं गर्व और संतोष का अनुभव कर रहा हूं. यह एक ऐसी यात्रा रही, जिसमें चुनौतियां थीं, कठिनाइयां थीं, लेकिन उससे भी कहीं अधिक सीखने, सहयोग करने और जनसाधारण की सेवा करने के लिए योगदान देने के अवसर थे.' उन्होंने कहा कि आज का यह विशेष दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा हुआ है. एक ओर मध्य प्रदेश पुलिस परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों की स्मृतियां हैं. 

'चुनावों को शांतिपूर्ण बनाने का किया प्रयास'

पूर्व डीजीपी एमपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव, लोक सभा चुनाव, पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव और कई उपचुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसका आप सभी लोगों ने बहुत सफलतापूर्वक सामना किया. आपने जिस कुशलता से इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया, उसकी चुनाव आयोग सहित सभी ओर सराहना की गई. ग्वालियर चम्बल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बिना किसी घटना के चुनाव संपन्न हो जाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि रही.

'राष्ट्रीय स्तर पर हुई एमपी की प्रशंसा' 

सुधीर सक्सेना ने कहा कि मध्य प्रदेश एटीएस ने राष्ट्र विरोधी व आतंकवादी तत्वों के विरूद्ध अत्यंत ही प्रभावी कार्यवाही की. मार्च 2022 में भोपाल में जेएमबी के माड्यूल को ध्वस्त करना एक ऐसी जोखिम भरी उल्लेखनीय कार्यवाही थी, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई. मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यवाही के आधार पर पूरे देश के विभिन्न राज्यों में भी कार्यवाही हुई. इसके अतिरिक्त एचयूटी के माड्यूल को ध्वस्त करना, पीएफआई के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना भी मध्यप्रदेश एटीएस की कार्य कुशलता का द्योतक रहा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-dgp-bid-farewell-sudhir-saxena-said-this-while-leaving/article-4538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.