MP : कोहरा कमजोर, लेकिन सर्दी और तीखी—पचमढ़ी 4°C से नीचे, दिल्ली रूट की ट्रेनें घंटों लेट

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज होगी। ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पचमढ़ी जाने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

बीती 23-24 दिसंबर की रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.8°C दर्ज किया गया। वहीं शहडोल जिले का कल्याणपुर 6.3°C के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा।

 ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर

कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी, सचखंड सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। हालांकि बुधवार की तुलना में कुछ रूट्स पर देरी का समय थोड़ा कम हुआ है।

 आज सुबह कहां रहा कोहरा?

गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले दो दिनों में कोहरा और कम होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।

 प्रदेश के सबसे ठंडे शहर

  • पचमढ़ी: 3.8°C (सीजन का सबसे कम)

  • कल्याणपुर (शहडोल): 6.3°C

  • नौगांव: 7.0°C

  • राजगढ़: 7.4°C

  • मलाजखंड: 7.6°C

  • रीवा: 8.2°C

  • उमरिया: 8.3°C

  • रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला: 9.0°C

  • खजुराहो: 9.2°C

  • टीकमगढ़: 9.8°C

पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम बढ़ा रहे ठंड

मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिसका असर एमपी में भी महसूस किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तरी और बर्फीली हवाएं लगातार चल रही हैं, जिससे दिन में भी सर्दी बनी हुई है।

ऊपर से जेट स्ट्रीम का प्रभाव भी दिख रहा है। जमीन से करीब 12 किलोमीटर ऊंचाई पर 220–240 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली ये हवाएं ठंड को और तीखा बना रही हैं। जब पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा और मैदानी इलाकों की ठंडी हवा एक साथ सक्रिय होती हैं, तो सर्दी का असर कई गुना बढ़ जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By दैनिक जागरण

MP : कोहरा कमजोर, लेकिन सर्दी और तीखी—पचमढ़ी 4°C से नीचे, दिल्ली रूट की ट्रेनें घंटों लेट

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज होगी। ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पचमढ़ी जाने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

बीती 23-24 दिसंबर की रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.8°C दर्ज किया गया। वहीं शहडोल जिले का कल्याणपुर 6.3°C के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा।

 ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर

कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी, सचखंड सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। हालांकि बुधवार की तुलना में कुछ रूट्स पर देरी का समय थोड़ा कम हुआ है।

 आज सुबह कहां रहा कोहरा?

गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले दो दिनों में कोहरा और कम होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।

 प्रदेश के सबसे ठंडे शहर

  • पचमढ़ी: 3.8°C (सीजन का सबसे कम)

  • कल्याणपुर (शहडोल): 6.3°C

  • नौगांव: 7.0°C

  • राजगढ़: 7.4°C

  • मलाजखंड: 7.6°C

  • रीवा: 8.2°C

  • उमरिया: 8.3°C

  • रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला: 9.0°C

  • खजुराहो: 9.2°C

  • टीकमगढ़: 9.8°C

पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम बढ़ा रहे ठंड

मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिसका असर एमपी में भी महसूस किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तरी और बर्फीली हवाएं लगातार चल रही हैं, जिससे दिन में भी सर्दी बनी हुई है।

ऊपर से जेट स्ट्रीम का प्रभाव भी दिख रहा है। जमीन से करीब 12 किलोमीटर ऊंचाई पर 220–240 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली ये हवाएं ठंड को और तीखा बना रही हैं। जब पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा और मैदानी इलाकों की ठंडी हवा एक साथ सक्रिय होती हैं, तो सर्दी का असर कई गुना बढ़ जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-fog-weak-but-cold-and-harsh-pachmarhi-below/article-40990

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.