एमपी को केंद्र से मिली बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय, एक भोपाल को भी मिला

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश में 11 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। केंद्रीय कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल गई है। ये सभी विद्यालय अलग-अलग जिलों में खोले जाएंगे। धार्मिक नगरी मैहर और टूरिस्ट प्लेस खजुराहो में भी एक केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। केंद्र को इस सौगात के लिए सीएम धन्यवाद कहा है।

मध्य प्रदेश को केंद्र से बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। इनमें से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश में खुलेंगे। ये सभी केंद्रीय विद्यालय अलग-अलग जिलों में खुलेंगे। इनमें से एक केंद्रीय विद्यालय भोपाल को भी मिला है। एमपी को मिले सौगात पर सीएम मोहन यादव ने केंद्र को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के विकास में ये केंद्रीय विद्यालय मील के पत्थर साबित होंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे ये विद्यालय

मध्य प्रदेश में खुलने वाले ये 11 केंद्रीय विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। साथ ही छात्रों के लिए स्कूल में सारी सुविधाएं मौजूद होगी। पढ़ाई सीबीएसई के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

इन जगहों ने पर होगा केंद्रीय विद्यालय का निर्माण

केंद्र ने मध्य प्रदेश को 11 नए केंद्रीय विद्यालय दिए हैं। इसके चयन में बड़े और छोटे शहरों का ख्याल रखा गया है। इसकी वजह से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। नए केंद्रीय विद्यालय धार्मिक नगरी मैहर और वर्ल्ड टूरिस्ट साइट खजुराहो में भी खोला जाएगा। इसके साथ ही उज्जैन के नागदा में भी एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही भोपाल, अशोकनगर, बालाघाटा के तिरोदी, सिवनी के बरघट, कटनी के झिंझरी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल में सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में बनेगा।

गौरतलब है कि भोपाल में अभी पांच केंद्रीय विद्यालय हैं। एक और नए विद्यालय मिलने के बाद यहां संख्या छह हो जाएगी। इसकी वजह से नए छात्रों को और केंद्रीय विद्यालय में दाखिला मिलेगा। अभी इन पांच विद्यालयों में छात्रों की भारी भीड़ की वजह से कई छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

एमपी को केंद्र से मिली बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय, एक भोपाल को भी मिला

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश को केंद्र से बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। इनमें से 11 विद्यालय मध्य प्रदेश में खुलेंगे। ये सभी केंद्रीय विद्यालय अलग-अलग जिलों में खुलेंगे। इनमें से एक केंद्रीय विद्यालय भोपाल को भी मिला है। एमपी को मिले सौगात पर सीएम मोहन यादव ने केंद्र को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के विकास में ये केंद्रीय विद्यालय मील के पत्थर साबित होंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे ये विद्यालय

मध्य प्रदेश में खुलने वाले ये 11 केंद्रीय विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। साथ ही छात्रों के लिए स्कूल में सारी सुविधाएं मौजूद होगी। पढ़ाई सीबीएसई के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

इन जगहों ने पर होगा केंद्रीय विद्यालय का निर्माण

केंद्र ने मध्य प्रदेश को 11 नए केंद्रीय विद्यालय दिए हैं। इसके चयन में बड़े और छोटे शहरों का ख्याल रखा गया है। इसकी वजह से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। नए केंद्रीय विद्यालय धार्मिक नगरी मैहर और वर्ल्ड टूरिस्ट साइट खजुराहो में भी खोला जाएगा। इसके साथ ही उज्जैन के नागदा में भी एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही भोपाल, अशोकनगर, बालाघाटा के तिरोदी, सिवनी के बरघट, कटनी के झिंझरी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल में सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में बनेगा।

गौरतलब है कि भोपाल में अभी पांच केंद्रीय विद्यालय हैं। एक और नए विद्यालय मिलने के बाद यहां संख्या छह हो जाएगी। इसकी वजह से नए छात्रों को और केंद्रीय विद्यालय में दाखिला मिलेगा। अभी इन पांच विद्यालयों में छात्रों की भारी भीड़ की वजह से कई छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-got-great-news-from-the-centre-11-new-kendriya/article-4891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.