कुछ नर्सिंग कॉलेजों की दलील से MP हाई कोर्ट सहमत, मामूली राहत मिली

JABALPUR, MP

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने कुछ नर्सिंग कॉलेजों को छूट दी है. इस दौरान ये कॉलेज अपना पक्ष समिति के सामने रखेंगे.

फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. कुछ कॉलेजों को राहत देते हुए हाई कोर्ट ने अपना पक्ष समिति के सामने पेश करने की मोहलत दी है. गौरतलब है कि सीबीआई जांच के आधार पर साल 2024-25 के लिए मान्यता समाप्त किये जाने तथा काउंसलिंग में शामिल नहीं किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. याचिका में कहा गया कि कमियां दूर करने के लिए हाईकोर्ट द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने कुछ कॉलेजों को पक्ष प्रस्तुत करने बुलाया. लेकिन कई कॉलेजों को पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर नहीं दिया गया.

24 नर्सिंग कॉलेजों ने दायर की याचिका

हाईकोर्ट जस्टिस एस धर्माधिकारी तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने याचिकाकर्ता कॉलेजों को समिति के समक्ष पक्ष प्रस्तुत करने आदेश जारी किए हैं. मामले के अनुसार मंदसौर स्थित पशुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहित 27 अन्य नर्सिंग कॉलेजों की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा कि सीबीआई द्वारा की गयी प्रथम जांच में वे पात्र पाये गये थे. सीबीआई की दूसरी जांच में उनके कॉलेजों को एमपी नर्सिंग शिक्षण संस्थान मान्यता नियम 2018 के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं पाया गया. सीबीआई द्वारा 27 नवम्बर 2024 को पेश की गयी रिपोर्ट के अनुसार उनके कॉलेज में कुछ कमियां पाई गईं, उन्हें दूर किया जा सकता है.

सीबीआई ने सभी नर्सिंग कॉलेजों को जारी नहीं किया पत्र

याचिका में कहा गया कि दूर की गईं कमियों की जांच करने के लिए हाईकोर्ट द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. समिति ने कुछ नर्सिंग कॉलेजों को जानकारी पेश करने के लिए पत्र दिया जबकि कुछ को पत्र जारी नहीं किए गए. याचिकाकर्ता नर्सिंग कॉलेज की साल 2024-2025 के लिए मान्यता निरस्त करते हुए काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया है. सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से कहा गया कि काउंसलिंग 15 जनवरी तक पूर्व होनी है. याचिकाकर्ता नर्सिंग कॉलेजों ने राहत के लिए देर से याचिका दायर की है, जो खारिज करने योग्य है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कुछ नर्सिंग कॉलेजों की दलील से MP हाई कोर्ट सहमत, मामूली राहत मिली

JABALPUR, MP

फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. कुछ कॉलेजों को राहत देते हुए हाई कोर्ट ने अपना पक्ष समिति के सामने पेश करने की मोहलत दी है. गौरतलब है कि सीबीआई जांच के आधार पर साल 2024-25 के लिए मान्यता समाप्त किये जाने तथा काउंसलिंग में शामिल नहीं किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. याचिका में कहा गया कि कमियां दूर करने के लिए हाईकोर्ट द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने कुछ कॉलेजों को पक्ष प्रस्तुत करने बुलाया. लेकिन कई कॉलेजों को पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर नहीं दिया गया.

24 नर्सिंग कॉलेजों ने दायर की याचिका

हाईकोर्ट जस्टिस एस धर्माधिकारी तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने याचिकाकर्ता कॉलेजों को समिति के समक्ष पक्ष प्रस्तुत करने आदेश जारी किए हैं. मामले के अनुसार मंदसौर स्थित पशुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहित 27 अन्य नर्सिंग कॉलेजों की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा कि सीबीआई द्वारा की गयी प्रथम जांच में वे पात्र पाये गये थे. सीबीआई की दूसरी जांच में उनके कॉलेजों को एमपी नर्सिंग शिक्षण संस्थान मान्यता नियम 2018 के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं पाया गया. सीबीआई द्वारा 27 नवम्बर 2024 को पेश की गयी रिपोर्ट के अनुसार उनके कॉलेज में कुछ कमियां पाई गईं, उन्हें दूर किया जा सकता है.

सीबीआई ने सभी नर्सिंग कॉलेजों को जारी नहीं किया पत्र

याचिका में कहा गया कि दूर की गईं कमियों की जांच करने के लिए हाईकोर्ट द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. समिति ने कुछ नर्सिंग कॉलेजों को जानकारी पेश करने के लिए पत्र दिया जबकि कुछ को पत्र जारी नहीं किए गए. याचिकाकर्ता नर्सिंग कॉलेज की साल 2024-2025 के लिए मान्यता निरस्त करते हुए काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया है. सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से कहा गया कि काउंसलिंग 15 जनवरी तक पूर्व होनी है. याचिकाकर्ता नर्सिंग कॉलेजों ने राहत के लिए देर से याचिका दायर की है, जो खारिज करने योग्य है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-high-court-agreed-to-the-arguments-of-some-nursing/article-7289

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.