MP : हिंदी दिवस: भोपाल में आयोजन, सीएम करेंगे विभूतियों का सम्मान, अभ्यर्थियों का भोपाल में प्रदर्शन आज

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में आज हिंदी दिवस के अवसर पर दो अलग-अलग घटनाएं सुर्खियों में हैं—एक ओर रवीन्द्र भवन में भव्य समारोह का आयोजन होगा, वहीं दूसरी ओर शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर उतरेंगे।

हिंदी दिवस समारोह

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी अलंकरण सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान के तहत मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मानों से विशिष्ट हस्तियों को अलंकृत किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली विभूतियाँ:

  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान

    • प्रशांत पोळ, जबलपुर (2024)

    • लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल (2025)

  • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान

    • रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया (2024)

    • डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड (2025)

  • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान

    • डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस (2024)

    • पदमा जोसेफिन वीरसिंघे (2025)

  • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान

    • डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल (2024)

    • डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल (2025)

  • राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान

    • डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम (2024)

    • डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली (2025)

    • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

      • सुबह 11 बजे: अभियंता दिवस समारोह 2025, कुशाभाऊ ठाकरे हाल

      • दोपहर 1 बजे: निवास पर विमानन विभाग की समीक्षा बैठक

      • 1:30 बजे: मुलाकात आरक्षित

      • शाम 4 बजे: हिंदी दिवस कार्यक्रम, रवीन्द्र भवन

शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

इधर, भोपाल में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित न होने से नाराज अभ्यर्थी प्रदर्शन करेंगे। लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, लेकिन अप्रैल 2025 में परीक्षा सम्पन्न होने के बाद भी आज तक परिणाम जारी नहीं हुआ।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 28 अगस्त 2025 को न्यायालय ने स्थगन आदेश हटा दिया था, इसके बावजूद कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) चुप है। चिनार पार्क और ईएसबी कार्यालय के बाहर होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी शामिल होंगे। उनका आरोप है कि चार महीने से परिणाम अटका हुआ है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। यदि जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Sep 2025 By दैनिक जागरण

MP : हिंदी दिवस: भोपाल में आयोजन, सीएम करेंगे विभूतियों का सम्मान, अभ्यर्थियों का भोपाल में प्रदर्शन आज

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में आज हिंदी दिवस के अवसर पर दो अलग-अलग घटनाएं सुर्खियों में हैं—एक ओर रवीन्द्र भवन में भव्य समारोह का आयोजन होगा, वहीं दूसरी ओर शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर उतरेंगे।

हिंदी दिवस समारोह

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी अलंकरण सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान के तहत मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मानों से विशिष्ट हस्तियों को अलंकृत किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली विभूतियाँ:

  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान

    • प्रशांत पोळ, जबलपुर (2024)

    • लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल (2025)

  • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान

    • रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया (2024)

    • डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड (2025)

  • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान

    • डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस (2024)

    • पदमा जोसेफिन वीरसिंघे (2025)

  • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान

    • डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल (2024)

    • डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल (2025)

  • राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान

    • डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम (2024)

    • डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली (2025)

    • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

      • सुबह 11 बजे: अभियंता दिवस समारोह 2025, कुशाभाऊ ठाकरे हाल

      • दोपहर 1 बजे: निवास पर विमानन विभाग की समीक्षा बैठक

      • 1:30 बजे: मुलाकात आरक्षित

      • शाम 4 बजे: हिंदी दिवस कार्यक्रम, रवीन्द्र भवन

शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

इधर, भोपाल में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित न होने से नाराज अभ्यर्थी प्रदर्शन करेंगे। लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, लेकिन अप्रैल 2025 में परीक्षा सम्पन्न होने के बाद भी आज तक परिणाम जारी नहीं हुआ।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 28 अगस्त 2025 को न्यायालय ने स्थगन आदेश हटा दिया था, इसके बावजूद कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) चुप है। चिनार पार्क और ईएसबी कार्यालय के बाहर होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी शामिल होंगे। उनका आरोप है कि चार महीने से परिणाम अटका हुआ है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। यदि जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-hindi-day-will-organize-cm-in-bhopal-will-honor/article-33160

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.