MP : मंत्री ने छानी लाजवाब लच्छेदार जलेबियां, चखाया स्वाद

SATNA, MP

मोहन यादव सरकार ने मिनिस्टर प्रतिमा बागरी ने सतना में लबालब जलेबियां छानी. चासनी में डूबी जलेबी जब लोगों को अपने हाथों से खिलाई तो सभी स्वाद के दीवाने हो गए. हाल ही में मुख्यमंत्री ने भी यहां चाय बनाई थी.

मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री सीमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक दुकान पर जलेबी बनाते हुए दिख रही हैं. जलेबी बनाने के बाद उन्होंने आस-पास खड़े लोगों को गरमा गरम जलेबी खिलाई . मंत्री के जलेबी बनाने की खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सतना में ही एक दुकान पर खुद से चाय बनाने और सबको पिलाने की भी खूब चर्चा हुई थी.

राज्य मंत्री ने बनाई गरमा गरम जलेबी

मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विधानसभा क्षेत्र रैगांव के सिंहपुर क्षेत्र में दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह कार्यक्रम बंगाली समाज के लोगों ने आयोजित किया था. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रतिमा बागरी का अनोखा अंदाज देखने को मिला. दरअसल, कार्यक्रम में छोटे-छोटे दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी थी. इसी दौरान प्रतिमा बागरी एक जलेबी की दुकान पर पहुंच गई और वहां खुद जलेबी बनाने लगी. इसे देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. राज्य मंत्री ने खुद जलेबी बनाई और वहां उपस्थित लोगों को अपने हाथ से खिलाई भी. राज्य मंत्री का यह अंदाज देख लोग अचंभित हो गए.

मोहन यादव की चाय के बाद जलेबी की चर्चा

राज्य मंत्री का दुकान पर खड़े होकर जलेबी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग प्रतिमा बागरी के इस सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. पिछले महीने कुछ इसी तरह एक और वाकया सामने आया था जो खूब सुर्खियां बटोरा था. दरअसल, 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कामदगिरी पर्वत भगवान श्री कामतानाथ की परिक्रमा लगाई थी. तब उन्होंने परिक्रमा मार्ग में एक चाय की दुकान पर रुककर अपने हाथों से चाय बनाई थी और वहां मौजूद सभी लोगों को पिलाई भी थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2024 By दैनिक जागरण

MP : मंत्री ने छानी लाजवाब लच्छेदार जलेबियां, चखाया स्वाद

SATNA, MP

मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री सीमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक दुकान पर जलेबी बनाते हुए दिख रही हैं. जलेबी बनाने के बाद उन्होंने आस-पास खड़े लोगों को गरमा गरम जलेबी खिलाई . मंत्री के जलेबी बनाने की खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सतना में ही एक दुकान पर खुद से चाय बनाने और सबको पिलाने की भी खूब चर्चा हुई थी.

राज्य मंत्री ने बनाई गरमा गरम जलेबी

मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विधानसभा क्षेत्र रैगांव के सिंहपुर क्षेत्र में दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह कार्यक्रम बंगाली समाज के लोगों ने आयोजित किया था. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रतिमा बागरी का अनोखा अंदाज देखने को मिला. दरअसल, कार्यक्रम में छोटे-छोटे दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी थी. इसी दौरान प्रतिमा बागरी एक जलेबी की दुकान पर पहुंच गई और वहां खुद जलेबी बनाने लगी. इसे देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. राज्य मंत्री ने खुद जलेबी बनाई और वहां उपस्थित लोगों को अपने हाथ से खिलाई भी. राज्य मंत्री का यह अंदाज देख लोग अचंभित हो गए.

मोहन यादव की चाय के बाद जलेबी की चर्चा

राज्य मंत्री का दुकान पर खड़े होकर जलेबी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग प्रतिमा बागरी के इस सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. पिछले महीने कुछ इसी तरह एक और वाकया सामने आया था जो खूब सुर्खियां बटोरा था. दरअसल, 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कामदगिरी पर्वत भगवान श्री कामतानाथ की परिक्रमा लगाई थी. तब उन्होंने परिक्रमा मार्ग में एक चाय की दुकान पर रुककर अपने हाथों से चाय बनाई थी और वहां मौजूद सभी लोगों को पिलाई भी थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-minister-tasted-the-delicious-waxed-jalebis/article-2586

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.