MP : मोहन कैबिनेट की बैठक, किसानों को राहत, भोपाल के कई इलाकों में बिजली होगी प्रभावित

BHOPAL, MP

मंगलवार को मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 11 बजे कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे मंत्रालय में मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त दोपहर 2.30 बजे से मंत्रियों और अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए समय आरक्षित किया गया है।

किसानों के लिए बड़ी राहत

कैबिनेट की बैठक से पहले ही किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार मध्यप्रदेश के किसानों से 68 हजार टन अतिरिक्त मूंग खरीदेगी।

  • राज्य में कुल मूंग उपार्जन लक्ष्य 3.51 लाख टन रखा गया था।

  • केंद्रीय पूल में केवल लक्ष्य से अधिक उपार्जित मूंग का ही क्रय किया जाएगा।

  • अब तक 2,94,488 किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।

  • 2,74,775 किसानों ने मूंग बेची है और कुल उपार्जन अब तक 7,72,433 टन हो चुका है।

इस कदम से किसानों को उचित मूल्य पर अपनी फसल बेचने और आर्थिक राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली प्रभावित

भोपाल में विद्युत आपूर्ति पर मेंटेनेंस कार्यों के कारण मंगलवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं को एक से छह घंटे तक बिजली न मिलने की संभावना है।

सुबह 10 से 11 बजे तक:
कोलार इलाके के शीतल हाइट्स, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, फॉरर्च्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक:
ब्राइट कॉलोनी, ईदगाह, गुरुद्वारा, नीलकंठ कॉलोनी, गोयल धाम, सहारा परिसर और आसपास।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:
अंजली विहार, वैष्णव परिसर, रजत विहार, यूनिक सोसायटी, प्रताप नगर, गांधीनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइन और आसपास।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:
रिगालिया कॉलोनी, गौर मार्केट, न्यू कबाड़खाना, हमीदिया रोड और आसपास के इलाके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Sep 2025 By दैनिक जागरण

MP : मोहन कैबिनेट की बैठक, किसानों को राहत, भोपाल के कई इलाकों में बिजली होगी प्रभावित

BHOPAL, MP

मंगलवार को मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 11 बजे कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे मंत्रालय में मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त दोपहर 2.30 बजे से मंत्रियों और अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए समय आरक्षित किया गया है।

किसानों के लिए बड़ी राहत

कैबिनेट की बैठक से पहले ही किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार मध्यप्रदेश के किसानों से 68 हजार टन अतिरिक्त मूंग खरीदेगी।

  • राज्य में कुल मूंग उपार्जन लक्ष्य 3.51 लाख टन रखा गया था।

  • केंद्रीय पूल में केवल लक्ष्य से अधिक उपार्जित मूंग का ही क्रय किया जाएगा।

  • अब तक 2,94,488 किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।

  • 2,74,775 किसानों ने मूंग बेची है और कुल उपार्जन अब तक 7,72,433 टन हो चुका है।

इस कदम से किसानों को उचित मूल्य पर अपनी फसल बेचने और आर्थिक राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली प्रभावित

भोपाल में विद्युत आपूर्ति पर मेंटेनेंस कार्यों के कारण मंगलवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं को एक से छह घंटे तक बिजली न मिलने की संभावना है।

सुबह 10 से 11 बजे तक:
कोलार इलाके के शीतल हाइट्स, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, फॉरर्च्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक:
ब्राइट कॉलोनी, ईदगाह, गुरुद्वारा, नीलकंठ कॉलोनी, गोयल धाम, सहारा परिसर और आसपास।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:
अंजली विहार, वैष्णव परिसर, रजत विहार, यूनिक सोसायटी, प्रताप नगर, गांधीनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइन और आसपास।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:
रिगालिया कॉलोनी, गौर मार्केट, न्यू कबाड़खाना, हमीदिया रोड और आसपास के इलाके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-mohan-cabinet-meeting-will-affect-farmers-in-many-areas/article-32151

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.