MP Morning News: सीएम मऊगंज दौरे पर, भोपाल में बिजली गुल, गणेश विसर्जन और राजधानी में रचनाकारों का पाठ

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन की मऊगंज यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मऊगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। वे 241.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम 37.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 16 कार्यों का लोकार्पण और 203.83 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वे संयुक्त जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास, बहुती प्रपात का अवलोकन और देवतालाब स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। देवतालाब स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही योजनाओं की राशि भी बांटी जाएगी।

कांग्रेस का अभियान तेज
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान जारी है। इसके तहत उज्जैन में 12 सितंबर को बड़ा विरोध प्रदर्शन और रैली की जाएगी, जिसके बाद सभा भी होगी।

आज चंद्र ग्रहण
इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज रात 9:58 बजे से शुरू होकर 1:26 बजे समाप्त होगा। रात 11:42 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से ही लग गया है। विशेष बात यह है कि इसी ग्रहण के साथ पितृपक्ष की शुरुआत का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

भोपाल में बिजली कटौती
राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे, 3 बजे और शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में अंसल ग्रीन, डी-मार्ट, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, लालघाटी, बरेला गांव, कोहेफिजा रोड, ईदगाह, रचना नगर, गौतम नगर और आसपास के इलाके शामिल हैं।

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
भोपाल के 8 बड़े घाटों और 33 अस्थायी कुंडों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। अब तक करीब 65 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और नगर निगम की टीमों को तैनात किया है।

भोपाल में रचनाकारों का पाठ
मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के निराला सृजन पीठ की ओर से आज सुबह 11:30 बजे शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत कुमार स्मृति संग्रहालय में रचनाकारों का पाठ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि और लेखक डॉ. उदय रोमन करेंगे। इसमें 11 वरिष्ठ और युवा रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Sep 2025 By दैनिक जागरण

MP Morning News: सीएम मऊगंज दौरे पर, भोपाल में बिजली गुल, गणेश विसर्जन और राजधानी में रचनाकारों का पाठ

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन की मऊगंज यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मऊगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। वे 241.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम 37.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 16 कार्यों का लोकार्पण और 203.83 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वे संयुक्त जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास, बहुती प्रपात का अवलोकन और देवतालाब स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। देवतालाब स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही योजनाओं की राशि भी बांटी जाएगी।

कांग्रेस का अभियान तेज
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान जारी है। इसके तहत उज्जैन में 12 सितंबर को बड़ा विरोध प्रदर्शन और रैली की जाएगी, जिसके बाद सभा भी होगी।

आज चंद्र ग्रहण
इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज रात 9:58 बजे से शुरू होकर 1:26 बजे समाप्त होगा। रात 11:42 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से ही लग गया है। विशेष बात यह है कि इसी ग्रहण के साथ पितृपक्ष की शुरुआत का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

भोपाल में बिजली कटौती
राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे, 3 बजे और शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में अंसल ग्रीन, डी-मार्ट, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, लालघाटी, बरेला गांव, कोहेफिजा रोड, ईदगाह, रचना नगर, गौतम नगर और आसपास के इलाके शामिल हैं।

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
भोपाल के 8 बड़े घाटों और 33 अस्थायी कुंडों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। अब तक करीब 65 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और नगर निगम की टीमों को तैनात किया है।

भोपाल में रचनाकारों का पाठ
मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के निराला सृजन पीठ की ओर से आज सुबह 11:30 बजे शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत कुमार स्मृति संग्रहालय में रचनाकारों का पाठ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि और लेखक डॉ. उदय रोमन करेंगे। इसमें 11 वरिष्ठ और युवा रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-morning-news-cm-mauganj-visit-lightning-gul-ganesh-immersion/article-32565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.