- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP Morning News: CM मोहन का दौरा, महाकाल सवारी में शामिल, 14 जिलों में बारिश अलर्ट, विजय शाह केस सुप...
MP Morning News: CM मोहन का दौरा, महाकाल सवारी में शामिल, 14 जिलों में बारिश अलर्ट, विजय शाह केस सुप्रीम कोर्ट में
BHOPAL, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह वे नई दिल्ली के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और दोपहर 12:30 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद सीएम उज्जैन पहुंचेंगे और दोपहर 3:30 बजे बाबा महाकाल की राजसी सवारी में शामिल होकर दर्शन-पूजन करेंगे।
14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 4 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना है। मानसून ट्रफ के सक्रिय होने और लो प्रेशर एरिया के प्रभाव के चलते इंदौर-उज्जैन संभाग में ज्यादा असर दिखेगा।
खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, 20 अगस्त से प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।
विजय शाह मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर
आज मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। कोर्ट में मंत्री की माफी पर भी बहस हो सकती है।
गौरतलब है कि विजय शाह ने 11 मई को महू के रायकुंडा गांव में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उनकी सार्वजनिक माफी को स्वीकार किया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए