MP Morning News: आज सीहोर में राज्यपाल, खंडवा में CM डॉ. मोहन का नर्मदा पूजन, भोपाल में नगर निगम की बैठक और कई इलाकों में बिजली बंद

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में आज का दिन कई अहम कार्यक्रमों से जुड़ा रहेगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सीहोर जिले के दौरे पर हैं, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा के नर्मदा नगर पहुंचकर मां नर्मदा में मगरमच्छ छोड़ेंगे। राजधानी भोपाल में नगर निगम परिषद की बैठक होगी और शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं जनजातीय संग्रहालय में ट्राइबल एग्जीबिशन का आज आखिरी दिन है।

राज्यपाल का सीहोर दौरा
राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज सीहोर के आरएके कॉलेज में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। वे नवनिर्मित कन्या छात्रावास और एरोपोनिक्स इकाई का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और कुलगुरू डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल भी मौजूद रहेंगे।

CM डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:45 बजे समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे वे विज्ञान भवन में आयोजित ड्रोन तकनीक कार्यशाला एवं एक्सपो 2025 में शामिल होंगे।
दोपहर 12:45 बजे सीएम हाउस में आभार कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 3 बजे नर्मदा नगर, खंडवा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे मां नर्मदा में मगरमच्छ छोड़ेंगे, जिसे उन्होंने नर्मदा का वाहन बताया है। शाम 5 बजे वे विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और रात 8 बजे भोपाल लौट आएंगे।

भोपाल नगर निगम की बैठक आज
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज आयोजित होगी। इसमें पानी की समस्या, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और हाउसिंग प्रोजेक्ट जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष ‘शहर सरकार’ को घेरने की तैयारी में है।

राजधानी में कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी
राजधानी भोपाल में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: एयरोसिटी कॉलोनी और आसपास

  • सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: जाटखेड़ी, 16 एकड़, खंजर मोहल्ला, बागमुगालिया बस्ती, भवानी नगर

  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: कोरलवुड क्षेत्र

  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक: पिपलिया पेंदे खां और आसपास

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: एमएलए रेस्ट हाउस, नेहरू नगर, डीआरपी लाइन और आसपास के इलाके

ट्राइबल एग्जीबिशन का अंतिम दिन
भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में गोंड जनजातीय चित्रकार दिनेश श्याम की रचनाओं पर आधारित “65वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी” का आज अंतिम दिन है। प्रदर्शनी में जनजातीय कला और संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिल रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP Morning News: आज सीहोर में राज्यपाल, खंडवा में CM डॉ. मोहन का नर्मदा पूजन, भोपाल में नगर निगम की बैठक और कई इलाकों में बिजली बंद

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में आज का दिन कई अहम कार्यक्रमों से जुड़ा रहेगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सीहोर जिले के दौरे पर हैं, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा के नर्मदा नगर पहुंचकर मां नर्मदा में मगरमच्छ छोड़ेंगे। राजधानी भोपाल में नगर निगम परिषद की बैठक होगी और शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं जनजातीय संग्रहालय में ट्राइबल एग्जीबिशन का आज आखिरी दिन है।

राज्यपाल का सीहोर दौरा
राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज सीहोर के आरएके कॉलेज में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। वे नवनिर्मित कन्या छात्रावास और एरोपोनिक्स इकाई का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और कुलगुरू डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल भी मौजूद रहेंगे।

CM डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:45 बजे समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे वे विज्ञान भवन में आयोजित ड्रोन तकनीक कार्यशाला एवं एक्सपो 2025 में शामिल होंगे।
दोपहर 12:45 बजे सीएम हाउस में आभार कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 3 बजे नर्मदा नगर, खंडवा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे मां नर्मदा में मगरमच्छ छोड़ेंगे, जिसे उन्होंने नर्मदा का वाहन बताया है। शाम 5 बजे वे विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और रात 8 बजे भोपाल लौट आएंगे।

भोपाल नगर निगम की बैठक आज
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज आयोजित होगी। इसमें पानी की समस्या, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और हाउसिंग प्रोजेक्ट जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष ‘शहर सरकार’ को घेरने की तैयारी में है।

राजधानी में कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी
राजधानी भोपाल में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: एयरोसिटी कॉलोनी और आसपास

  • सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: जाटखेड़ी, 16 एकड़, खंजर मोहल्ला, बागमुगालिया बस्ती, भवानी नगर

  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: कोरलवुड क्षेत्र

  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक: पिपलिया पेंदे खां और आसपास

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: एमएलए रेस्ट हाउस, नेहरू नगर, डीआरपी लाइन और आसपास के इलाके

ट्राइबल एग्जीबिशन का अंतिम दिन
भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में गोंड जनजातीय चित्रकार दिनेश श्याम की रचनाओं पर आधारित “65वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी” का आज अंतिम दिन है। प्रदर्शनी में जनजातीय कला और संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिल रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-morning-news-today-in-sehore-governor-khandwa-cm-dr/article-36605

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.