MP Morning Update: वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारे पहुंचेंगे CM, कांग्रेस की रणनीति बैठक आज, सिंगरौली–भोपाल रेल सेवा रोजाना, हेलमेट नियम होगा सख्त, 474 पदों पर भर्ती शुरू

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक गतिविधियों, रोजगार के अवसरों और आम जनता से जुड़े बड़े फैसलों से भरा रहने वाला है। राजधानी भोपाल से लेकर सिंगरौली तक कई अहम घोषणाएं और कार्यक्रम तय हैं। आइए जानते हैं आज की  जरूरी खबरें—

वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारे जाएंगे मुख्यमंत्री

आज वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सुबह 10:30 बजे वे भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेकेंगे और वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद उनका दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

  • 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियां

  • दोपहर 1:40 बजे कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक

  • रात 9:00 बजे गोविंदपुरा स्थित भेल दशहरा मैदान में आयोजित भोजपाल महोत्सव मेले में सहभागिता

मुख्यमंत्री की मौजूदगी से भोजपाल महोत्सव को विशेष महत्व मिल रहा है।

कांग्रेस का मंथन आज, 2026 की तैयारी शुरू

प्रदेश कांग्रेस आज एक अहम बैठक के जरिए आने वाले राजनीतिक वर्ष की दिशा तय करने जा रही है।
पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होगी—

  • मंडल, मोहल्ला और गांव स्तर पर कमेटियों का गठन

  • संगठन में फेरबदल और जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण

  • वर्ष 2026 के चुनावी रोडमैप पर रणनीति

इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सरकारी नौकरी का मौका: 474 पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए आज की सबसे राहत भरी खबर—
राज्य में 474 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

MP कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा निकाली गई इस भर्ती में शामिल हैं—

  • मेडिकल सोशल वर्कर

  • फिजियोथेरेपिस्ट

  • क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट

  • लैब टेक्नीशियन

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर

  • सहायक अस्पताल प्रबंधक

  • ट्यूटर और असिस्टेंट प्रोफेसर

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रारंभ: 24 दिसंबर 2025

  • अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2026

  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा

सिंगरौली से भोपाल अब रोज चलेगी ट्रेन

सिंगरौली जिले को रेलवे की बड़ी सौगात मिली है। अब सिंगरौली–भोपाल ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलेगी।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए पत्र के बाद रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
नई व्यवस्था के तहत ट्रेन धनबाद और चोपन मार्ग से होकर सिंगरौली से भोपाल तक चलेगी।

इस फैसले से छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

बिना हेलमेट निकले तो कटेगा मोटा चालान

प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती और बढ़ने वाली है।
अब दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर 500 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

परिवहन आयुक्त कार्यालय ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जिसे जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले करीब 80% लोगों ने हेलमेट नहीं पहना होता, इसी वजह से जुर्माना बढ़ाने की तैयारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2025 By दैनिक जागरण

MP Morning Update: वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारे पहुंचेंगे CM, कांग्रेस की रणनीति बैठक आज, सिंगरौली–भोपाल रेल सेवा रोजाना, हेलमेट नियम होगा सख्त, 474 पदों पर भर्ती शुरू

Bhopal, MP

वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारे जाएंगे मुख्यमंत्री

आज वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सुबह 10:30 बजे वे भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेकेंगे और वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद उनका दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

  • 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियां

  • दोपहर 1:40 बजे कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक

  • रात 9:00 बजे गोविंदपुरा स्थित भेल दशहरा मैदान में आयोजित भोजपाल महोत्सव मेले में सहभागिता

मुख्यमंत्री की मौजूदगी से भोजपाल महोत्सव को विशेष महत्व मिल रहा है।

कांग्रेस का मंथन आज, 2026 की तैयारी शुरू

प्रदेश कांग्रेस आज एक अहम बैठक के जरिए आने वाले राजनीतिक वर्ष की दिशा तय करने जा रही है।
पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होगी—

  • मंडल, मोहल्ला और गांव स्तर पर कमेटियों का गठन

  • संगठन में फेरबदल और जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण

  • वर्ष 2026 के चुनावी रोडमैप पर रणनीति

इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सरकारी नौकरी का मौका: 474 पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए आज की सबसे राहत भरी खबर—
राज्य में 474 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

MP कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा निकाली गई इस भर्ती में शामिल हैं—

  • मेडिकल सोशल वर्कर

  • फिजियोथेरेपिस्ट

  • क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट

  • लैब टेक्नीशियन

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर

  • सहायक अस्पताल प्रबंधक

  • ट्यूटर और असिस्टेंट प्रोफेसर

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रारंभ: 24 दिसंबर 2025

  • अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2026

  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा

सिंगरौली से भोपाल अब रोज चलेगी ट्रेन

सिंगरौली जिले को रेलवे की बड़ी सौगात मिली है। अब सिंगरौली–भोपाल ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलेगी।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए पत्र के बाद रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
नई व्यवस्था के तहत ट्रेन धनबाद और चोपन मार्ग से होकर सिंगरौली से भोपाल तक चलेगी।

इस फैसले से छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

बिना हेलमेट निकले तो कटेगा मोटा चालान

प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती और बढ़ने वाली है।
अब दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर 500 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

परिवहन आयुक्त कार्यालय ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जिसे जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले करीब 80% लोगों ने हेलमेट नहीं पहना होता, इसी वजह से जुर्माना बढ़ाने की तैयारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-morning-update-cm-will-reach-gurdwara-on-veer-bal/article-41072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.