- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP मॉर्निंग अपडेट: धनखड़ का भोपाल दौरा, CM की व्यस्तताएं और झुग्गियों को मालिकाना हक
MP मॉर्निंग अपडेट: धनखड़ का भोपाल दौरा, CM की व्यस्तताएं और झुग्गियों को मालिकाना हक
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहेगा। एक ओर जहां पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल दौरे पर रहेंगे, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा जिले की आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
कागपुर में 39.80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण–शिलान्यास आज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, शुक्रवार को विदिशा जिले की ग्राम पंचायत कागपुर में कुल 39.80 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएँ और अधिक मजबूत होंगी।
इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
-
5.75 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हाट बाजार विकास कार्य का लोकार्पण
-
34.05 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत 135 नए सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन
-
कागपुर (कनारी) से विदिशा–अशोकनगर मार्ग का भूमिपूजन
-
आदर्श ग्राम पंचायत में अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे। इनमें शामिल हैं—
CCL ऋण वितरण, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, मध्यकालीन पांच वर्षीय योजना ऋण, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, मैत्री योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, PMJJBY, PMSBY, कस्टम हायरिंग, कृषि अधोसंरचना ऋण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वामित्व योजना तथा PMFME योजना।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज भोपाल में
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजधानी भोपाल आएंगे। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद यह उनका पहला प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम है।
-
विमानतल से वे सीधे राजभवन जाएंगे और लगभग साढ़े चार घंटे वहीं रुकेंगे।
-
शाम को वे रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य की पुस्तक “हम और यह विश्व” का विमोचन करेंगे।
उनके आगमन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और रूट में ट्रैफिक संशोधित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज की व्यस्तताएँ
-
सुबह 11:00 बजे — विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम
-
11:20 बजे — गोविंदपुरा स्थित GIA Exhibition Center में FED EXPO 2025 का उद्घाटन
-
12:35 बजे — भोपाल से कागपुर के लिए प्रस्थान
-
1:00 बजे से आगे — कागपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
-
3:25 बजे — कार्यक्रमों के बाद भोपाल वापसी
31 दिसंबर 2020 तक बनी झुग्गियों को मिलेगा मालिकाना हक
राज्य सरकार ने शहरी गरीबों को बड़ा राहत पैकेज देते हुए घोषणा की है कि 31 दिसंबर 2020 तक सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों में रहने वाले भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को आवासीय पट्टे प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य टाइमलाइन
-
13 दिसंबर 2025 तक — नगरीय निकायों में सर्वे पूरा
-
बाद में पात्र परिवारों की प्रारंभिक सूची सार्वजनिक
-
29 दिसंबर 2025 — कलेक्टर द्वारा अंतिम सूची जारी
-
4 जनवरी से 20 फरवरी 2026 — आवासीय पट्टों का वितरण
इस फैसले से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के शहरों में रहने वाले लाखों झुग्गीवासियों को स्थायी मालिकाना हक मिलेगा। सरकार का कहना है कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और कोई पात्र परिवार वंचित नहीं रहेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए