MP News Today: आज लाडली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त, रायपुर-दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, जानें जरूरी ख़बरें

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्य प्रदेश में आज लाडली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी होगी। सीएम मोहन यादव रायपुर और दिल्ली दौरे पर भी रहेंगे।

मध्य प्रदेश में आज का दिन राजनीति और सरकारी योजनाओं की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की चर्चित लाडली बहना योजना की 36वीं किश्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से एक क्लिक में करोड़ों महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार के अनुसार, प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस बार कुल 1,835.67 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि योजना के तहत अब तक 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है। भोपाल समेत कई जिलों में कार्यक्रम की तैयारी देर रात तक चलती रही, और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह से सरकारी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम दोपहर करीब 12 बजे भोपाल से नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे। वहां लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। दोपहर बाद, सीएम अनूपपुर जिले के कोतमा जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होना है। इसके बाद, शाम को जबलपुर होते हुए रायपुर रवाना होंगे। रायपुर में भी एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। देर शाम वहां से दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम तय है। लगातार दौरों और बैठकों के चलते प्रशासनिक अमला भी पूरे दिन सक्रिय रहेगा।

उधर, प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल बनी हुई है। पार्टी में नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर चल रही टैलेंट हंट प्रक्रिया के तहत आज पूर्व प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन मीडिया और टीवी डिबेट्स में मजबूत उपस्थिति बनाने की तैयारी कर रहा है। कल नए चेहरों के इंटरव्यू हुए थे, जबकि आज पुराने और अनुभवी प्रवक्ताओं से बातचीत की जाएगी। कांग्रेस दफ्तर में सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बढ़ने के संकेत हैं। जानकारी के मुताबिक, इंटरव्यू के बाद प्रदेश स्तर पर नई सूची तैयार की जा सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावी माहौल को देखते हुए पार्टी मीडिया टीम को नए सिरे से सक्रिय करने की कोशिश कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2026 By Rohit.P

MP News Today: आज लाडली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त, रायपुर-दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, जानें जरूरी ख़बरें

भोपाल (म.प्र.)

मध्य प्रदेश में आज का दिन राजनीति और सरकारी योजनाओं की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की चर्चित लाडली बहना योजना की 36वीं किश्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से एक क्लिक में करोड़ों महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार के अनुसार, प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस बार कुल 1,835.67 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि योजना के तहत अब तक 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है। भोपाल समेत कई जिलों में कार्यक्रम की तैयारी देर रात तक चलती रही, और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह से सरकारी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम दोपहर करीब 12 बजे भोपाल से नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे। वहां लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। दोपहर बाद, सीएम अनूपपुर जिले के कोतमा जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होना है। इसके बाद, शाम को जबलपुर होते हुए रायपुर रवाना होंगे। रायपुर में भी एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। देर शाम वहां से दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम तय है। लगातार दौरों और बैठकों के चलते प्रशासनिक अमला भी पूरे दिन सक्रिय रहेगा।

उधर, प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल बनी हुई है। पार्टी में नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर चल रही टैलेंट हंट प्रक्रिया के तहत आज पूर्व प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन मीडिया और टीवी डिबेट्स में मजबूत उपस्थिति बनाने की तैयारी कर रहा है। कल नए चेहरों के इंटरव्यू हुए थे, जबकि आज पुराने और अनुभवी प्रवक्ताओं से बातचीत की जाएगी। कांग्रेस दफ्तर में सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बढ़ने के संकेत हैं। जानकारी के मुताबिक, इंटरव्यू के बाद प्रदेश स्तर पर नई सूची तैयार की जा सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावी माहौल को देखते हुए पार्टी मीडिया टीम को नए सिरे से सक्रिय करने की कोशिश कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-news-today-dear-sisters-will-get-36th-installment-today/article-53234

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.