अमेरिका जैसा' चमकेगा मध्य प्रदेश.... नितिन गडकरी का 20 हजार करोड़ का दिवाली गिफ्ट

Jagran, Desk

मध्य प्रदेश के इंफ्रस्ट्राक्चर के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया मास्टर प्लान तैयार. 20 हजार करोड़ के डेवलपमेंट के प्रस्ताव मंजूर.

मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 20000 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. 19 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक सेमिनार के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की थी, जिसके लिए प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं.

मध्य प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास में आएगी तेजी

मध्यप्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए मंत्री नितिन गडकरी ने 19 अक्टूबर को भोपाल में हुए सेमिनार में घोषणा की थी. जिसके चलते प्रदेश को 20,000 करोड़ रु से अधिक की सड़क निर्माण योजनाओं की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इन परियोजनाओं को जल्द ही शरू किया जाएगा. लगभग 20 हजार 403 करोड़ की लागत से 27 परियोजनाओं से प्रदेश के मार्गों और सड़कों का विस्तार होगा.

प्रदेश के विकास की बढ़ेगी रफ्तार

छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए बताया, "यह सौगात प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा प्रदान करेगी. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य शुरू होंगे. जिससे यातायात में सुधार के साथ आर्थिक और सामाजिक प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे. इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से मध्यप्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ेगी और राज्य के नागरिकों के लिए सफर पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगा.

एनएचएआई के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाएं

बैतूल-खंडवा सेक्शन (एनएच-347बी): बेतूल से मोहदा (90 कि.मी.) और मोहदा से बाराकुंड तक 2-लेन प्लस पावर्ड सेक्शन का निर्माण किया जाएगा. जिसकी लागत 1,200 करोड़ रुपये है.

देशगांव-खरगोन सेक्शन (एनएच-347बी): 65 कि.मी. लंबी इस सड़क को 4 लेन में परिवर्तित करने के लिए 1700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

खरगोन-बड़वानी सेक्शन (एनएच-347बी): 35 कि.मी. की इस परियोजना में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

बरेठा घाट (एनएच-46): इटारसी-बैतूल सेक्शन में टाइगर कॉरिडोर के इस 20 कि.मी. हिस्से को 4-लेन में परिवर्तित किया जाएगा, जिसकी लागत 550 करोड़ रुपये है.

सलकनपुर-नसरुल्लागंज-बुधनी-बाड़ी स्ट्रेच: इस 41 कि.मी. लंबे हिस्से की लागत 650 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.

झाबुआ-रायपुरिया-पेटलावद सेक्शन: 50 कि.मी. लंबाई की इस परियोजना के लिए 650 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

बेतूल-खंडवा पैकेज-4 (एनएच-347बी): यह 33 कि.मी. लंबी परियोजना 381 करोड़ रुपये में पूरी होगी.

सागर-कानपुर (पैकेज-3): सतिया घाट से अंगोर गांव तक 55 कि.मी. की यह सड़क 1006 करोड़ रुपये में बनेगी.

सागर-कानपुर (पैकेज-4): अंगोर गांव से एमपी/यूपी सीमा तक के 44 कि.मी. हिस्से की लागत 996 करोड़ रुपये है.

ग्वालियर सिटी बाइपास: पश्चिमी क्षेत्र में 29 कि.मी. लंबे इस बाइपास पर 1005 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

ओरछा-झांसी ग्रीनफील्ड हाईवे लिंक: NH-26 को एनएच-76 से जोड़ने वाले इस लिंक की लंबाई 14 कि.मी. होगी और इसकी लागत 491 करोड़ रुपये है.

सागर बायपास (सागर लिंक रोड-02): इस 26 कि.मी. लंबे बाइपास की लागत 756 करोड़ रुपये है.

जबलपुर-दमोह (पैकेज-1 और 3): जबलपुर से दमोह तक 80 कि.मी. लंबी इस परियोजना पर 1,773 करोड़ रुपये का व्यय होगा.

रीवा-सीधी सेक्शन (एनएच-39): 30 किमी लंबे इस सेक्शन पर 1500 करोड़ रुपये का व्यय होगा.

एनएचएआई के तहत कुल 612 कि.मी. लंबाई की परियोजनाओं का अनुमानित बजट 13,658 करोड़ रुपये है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

अमेरिका जैसा' चमकेगा मध्य प्रदेश.... नितिन गडकरी का 20 हजार करोड़ का दिवाली गिफ्ट

Jagran, Desk

मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 20000 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. 19 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक सेमिनार के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की थी, जिसके लिए प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं.

मध्य प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास में आएगी तेजी

मध्यप्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए मंत्री नितिन गडकरी ने 19 अक्टूबर को भोपाल में हुए सेमिनार में घोषणा की थी. जिसके चलते प्रदेश को 20,000 करोड़ रु से अधिक की सड़क निर्माण योजनाओं की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इन परियोजनाओं को जल्द ही शरू किया जाएगा. लगभग 20 हजार 403 करोड़ की लागत से 27 परियोजनाओं से प्रदेश के मार्गों और सड़कों का विस्तार होगा.

प्रदेश के विकास की बढ़ेगी रफ्तार

छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए बताया, "यह सौगात प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा प्रदान करेगी. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य शुरू होंगे. जिससे यातायात में सुधार के साथ आर्थिक और सामाजिक प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे. इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से मध्यप्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ेगी और राज्य के नागरिकों के लिए सफर पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगा.

एनएचएआई के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाएं

बैतूल-खंडवा सेक्शन (एनएच-347बी): बेतूल से मोहदा (90 कि.मी.) और मोहदा से बाराकुंड तक 2-लेन प्लस पावर्ड सेक्शन का निर्माण किया जाएगा. जिसकी लागत 1,200 करोड़ रुपये है.

देशगांव-खरगोन सेक्शन (एनएच-347बी): 65 कि.मी. लंबी इस सड़क को 4 लेन में परिवर्तित करने के लिए 1700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

खरगोन-बड़वानी सेक्शन (एनएच-347बी): 35 कि.मी. की इस परियोजना में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

बरेठा घाट (एनएच-46): इटारसी-बैतूल सेक्शन में टाइगर कॉरिडोर के इस 20 कि.मी. हिस्से को 4-लेन में परिवर्तित किया जाएगा, जिसकी लागत 550 करोड़ रुपये है.

सलकनपुर-नसरुल्लागंज-बुधनी-बाड़ी स्ट्रेच: इस 41 कि.मी. लंबे हिस्से की लागत 650 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.

झाबुआ-रायपुरिया-पेटलावद सेक्शन: 50 कि.मी. लंबाई की इस परियोजना के लिए 650 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

बेतूल-खंडवा पैकेज-4 (एनएच-347बी): यह 33 कि.मी. लंबी परियोजना 381 करोड़ रुपये में पूरी होगी.

सागर-कानपुर (पैकेज-3): सतिया घाट से अंगोर गांव तक 55 कि.मी. की यह सड़क 1006 करोड़ रुपये में बनेगी.

सागर-कानपुर (पैकेज-4): अंगोर गांव से एमपी/यूपी सीमा तक के 44 कि.मी. हिस्से की लागत 996 करोड़ रुपये है.

ग्वालियर सिटी बाइपास: पश्चिमी क्षेत्र में 29 कि.मी. लंबे इस बाइपास पर 1005 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

ओरछा-झांसी ग्रीनफील्ड हाईवे लिंक: NH-26 को एनएच-76 से जोड़ने वाले इस लिंक की लंबाई 14 कि.मी. होगी और इसकी लागत 491 करोड़ रुपये है.

सागर बायपास (सागर लिंक रोड-02): इस 26 कि.मी. लंबे बाइपास की लागत 756 करोड़ रुपये है.

जबलपुर-दमोह (पैकेज-1 और 3): जबलपुर से दमोह तक 80 कि.मी. लंबी इस परियोजना पर 1,773 करोड़ रुपये का व्यय होगा.

रीवा-सीधी सेक्शन (एनएच-39): 30 किमी लंबे इस सेक्शन पर 1500 करोड़ रुपये का व्यय होगा.

एनएचएआई के तहत कुल 612 कि.मी. लंबाई की परियोजनाओं का अनुमानित बजट 13,658 करोड़ रुपये है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-nitin-gadkaris-diwali-gift-worth-rs-20000-crore-will/article-2113

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.