दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के यात्री: शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी कैंसिल

इंदौर (म.प्र.)

On

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच यूएई में मिसाइल हमलों के कारण इंदौर सहित प्रदेश के यात्री फंसे; मंत्री विजयवर्गीय ने हालात पर रखा संपर्क

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के बीच ईरान द्वारा यूएई समेत आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू किए जाने के कारण दुबई, शारजाह और अबूधाबी के एयरपोर्ट बंद हैं। इसका असर मध्यप्रदेश के यात्रियों पर भी पड़ा है। शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 28 फरवरी से निरस्त है और 2 मार्च को भी उड़ान नहीं हो रही है। इसके कारण सैकड़ों यात्री यूएई में फंसे हैं।

इंदौर के दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल, कारोबारी पिंटू छाबड़ा एवं उनके परिवार और अन्य साथी दुबई में फंसे हैं। पिंटू छाबड़ा ने बताया कि पार्क जुमेरा होटल के पास मिसाइल हमले के बाद वे सुरक्षित अन्य होटल में शरण लिए हैं। अबुधाबी में भी कई इंदौरियों के फंसे होने की खबर है।

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस स्थिति पर सक्रिय होकर दिल्ली स्थित मंत्रालयों से संपर्क किया और दुबई में फंसे यात्रियों के सुरक्षित वापसी के प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने फंसे यात्रियों को भारत-ओमान हवाई संपर्क के जरिए लौटने का सुझाव दिया और भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क बनाए रखने की हिदायत दी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंदौर-शारजाह के बीच नियमित उड़ानें संचालित की जाती हैं, लेकिन युद्ध के कारण 28 फरवरी से सभी उड़ानें निरस्त हैं। दुबई में फंसे यात्रियों ने बताया कि धमाकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं और सायरन बज रहे हैं। सुरक्षा कारणों से उन्हें होटल हयात में स्थानांतरित किया गया।

यूएई प्रशासन ने मोबाइल पर चेतावनी संदेश जारी किया है, जिसमें संभावित मिसाइल खतरे के कारण सुरक्षित इमारत में शरण लेने और खुली जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई।

युद्ध के कारण ट्रेवल्स एजेंट्स ने भी मार्च में जाने वाले कई टूर पैकेज कैंसिल कर दिए हैं। दुबई में एमपी के लगभग 30 लोग फंसे हुए हैं।

इसके अलावा, भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी, जिसमें मध्यप्रदेश के तुशाल सिंह शामिल हैं, एशियाई क्वालिफायर में भाग लेने के लिए दोहा गए थे। 27 फरवरी को टीम लेबनान जा रही थी, लेकिन कतर में राजनीतिक तनाव और हवाई यात्रा बंद होने के कारण टीम और अधिकारी दोहा में फंसे।

बीएफआई महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने बताया कि भारतीय टीम ने निर्धारित मैच पूरा कर लिया और अब होटल में सुरक्षित है।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-passengers-will-remain-stranded-in-dubai-air-india-express/article-47488

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.