अजब है एमपी पुलिस गजब है : तीन साल पहले चोरी हुई बाइक का 30 मई को कटा चालान...और गाड़ी अभी तक नहीं मिली

Dhar, MP

मध्यप्रदेश में धार जिले की जांबाज पुलिस के अजब-गजब कारनामे सामने आए हैं। तीन साल पहले चोरी हुई बाइक आज तक नहीं मिली और उल्टा चोरी हुई बाइक का ही चालान कट गया।

धार पुलिस से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसके अंतर्गत आज से तीन साल पहले यानी 2021 में कुक्षी के अमलझुमा गांव के खेत से एक युवक की बजाज सीटी-100 बाइक अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया था। इसकी पीड़ित युवक ने कुक्षी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

बता दें कि पुलिस जांच पड़ताल कर तलाशने की बात करती रही। इसी दौरान तीन साल बाद 30 मई 2024 को धामनोद थाना अंतर्गत चोरी गई बाइक का 300 रुपये का ई-चालान काटा गया, जिसकी जानकारी पीड़ित युवक को एम परिवहन नामक एप पर अपनी बाइक के नंबर सर्च करने पर लगी। इससे युवक के होश ही उड़ गए और वो आज (बुधवार) कुक्षी थाने पर अपनी चोरी गई बाइक को वापस पाने के लिए धामनोद थाने पर काटे गए ई-चालान संबंधित जानकारी लेकर आवेदन देने पहुंचा।

ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा वाक्या पुलिस सिस्टम की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठा रहा है। इस पूरे वाक्ये को लेकर बाइक MP-11 NE-4797 बजाज सिटी-100 के मालिक लखन सोलंकी आज से तीन साल पहले अपनी चोरी गई बाइक के धामनोद थाना क्षेत्र में कटे ई-चालान की एप पर जानकारी लगते ही कुक्षी थाने पर चालन संबंधी जानकारी के कागजात लेकर आवेदन देने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले 30 दिसंबर 2021 को उनके गांव अमलझुमा के खेत से करीब साढ़े चार बजे अज्ञात व्यक्ति बाइक चुराकर ले जाने तथा इसके बाद उन्होंने कुक्षी थाने पर पहुंचकर चोरी की घटना के संबंध में FIR दर्ज कराने और बाइक को ढूंढने का हर प्रयास किए जाने की जानकारी देते हुए बोले कि कुछ दिनों पूर्व वे ई-परिवहन एप पर अपनी बाइक का नंबर सर्च कर जानकारी देख रहे थे।

ऐसे में धामनोद थाने के अंतर्गत 30 मई 2024 को इसी नंबर की उनकी बाइक बजाज सीटी-100 का एक 300 रुपये का ई-चालान पुलिस द्वारा काटे जाने की जानकारी लगते ही उनके होश उड़ गए। वे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे तथा ई-परिवहन एप से चालान की कॉपी सहित FIR की कॉपी आदि दस्तावेज लेकर कुक्षी थाने पर पहुंचे हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी चोरी की गई बाइक का दुरुपयोग किए जाने को लेकर पुलिस द्वारा शीघ्र ही बाइक जब्त कर बाइक दिलवाने का ज्ञापन सौंपा है।

अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धार जिला पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं कि बड़े-बड़े कुख्यात गैंगस्टर अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस के पास तीन साल पहले चोरी गई बाइक की सारी जानकारी होने के बाद भी जिले के ही दूसरे थाना क्षेत्र में इन वारदातों को लेकर क्या जानकारियां साझा नहीं की जाती या अनजाने में ही पुलिस ने कार्रवाई को कर दिया। चोरी गई बाइक को तलाशा ही नहीं गया या फिर एप पर बताई जा रही जानकारी झूठी है। अब इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही माजरा क्लियर होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Oct 2024 By दैनिक जागरण

अजब है एमपी पुलिस गजब है : तीन साल पहले चोरी हुई बाइक का 30 मई को कटा चालान...और गाड़ी अभी तक नहीं मिली

Dhar, MP

धार पुलिस से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसके अंतर्गत आज से तीन साल पहले यानी 2021 में कुक्षी के अमलझुमा गांव के खेत से एक युवक की बजाज सीटी-100 बाइक अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया था। इसकी पीड़ित युवक ने कुक्षी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

बता दें कि पुलिस जांच पड़ताल कर तलाशने की बात करती रही। इसी दौरान तीन साल बाद 30 मई 2024 को धामनोद थाना अंतर्गत चोरी गई बाइक का 300 रुपये का ई-चालान काटा गया, जिसकी जानकारी पीड़ित युवक को एम परिवहन नामक एप पर अपनी बाइक के नंबर सर्च करने पर लगी। इससे युवक के होश ही उड़ गए और वो आज (बुधवार) कुक्षी थाने पर अपनी चोरी गई बाइक को वापस पाने के लिए धामनोद थाने पर काटे गए ई-चालान संबंधित जानकारी लेकर आवेदन देने पहुंचा।

ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा वाक्या पुलिस सिस्टम की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठा रहा है। इस पूरे वाक्ये को लेकर बाइक MP-11 NE-4797 बजाज सिटी-100 के मालिक लखन सोलंकी आज से तीन साल पहले अपनी चोरी गई बाइक के धामनोद थाना क्षेत्र में कटे ई-चालान की एप पर जानकारी लगते ही कुक्षी थाने पर चालन संबंधी जानकारी के कागजात लेकर आवेदन देने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले 30 दिसंबर 2021 को उनके गांव अमलझुमा के खेत से करीब साढ़े चार बजे अज्ञात व्यक्ति बाइक चुराकर ले जाने तथा इसके बाद उन्होंने कुक्षी थाने पर पहुंचकर चोरी की घटना के संबंध में FIR दर्ज कराने और बाइक को ढूंढने का हर प्रयास किए जाने की जानकारी देते हुए बोले कि कुछ दिनों पूर्व वे ई-परिवहन एप पर अपनी बाइक का नंबर सर्च कर जानकारी देख रहे थे।

ऐसे में धामनोद थाने के अंतर्गत 30 मई 2024 को इसी नंबर की उनकी बाइक बजाज सीटी-100 का एक 300 रुपये का ई-चालान पुलिस द्वारा काटे जाने की जानकारी लगते ही उनके होश उड़ गए। वे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे तथा ई-परिवहन एप से चालान की कॉपी सहित FIR की कॉपी आदि दस्तावेज लेकर कुक्षी थाने पर पहुंचे हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी चोरी की गई बाइक का दुरुपयोग किए जाने को लेकर पुलिस द्वारा शीघ्र ही बाइक जब्त कर बाइक दिलवाने का ज्ञापन सौंपा है।

अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धार जिला पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं कि बड़े-बड़े कुख्यात गैंगस्टर अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस के पास तीन साल पहले चोरी गई बाइक की सारी जानकारी होने के बाद भी जिले के ही दूसरे थाना क्षेत्र में इन वारदातों को लेकर क्या जानकारियां साझा नहीं की जाती या अनजाने में ही पुलिस ने कार्रवाई को कर दिया। चोरी गई बाइक को तलाशा ही नहीं गया या फिर एप पर बताई जा रही जानकारी झूठी है। अब इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही माजरा क्लियर होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-police-is-strange-challan-was-issued-on-30th-may/article-1881

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.