- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के आसार
MP : अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के आसार
Bhopal, MP
मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कई जगहों पर बादल छाए रहने के आसार हैं, हालांकि तेज बारिश की चेतावनी फिलहाल नहीं है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधि बनी हुई है। यह सिस्टम 19 अक्टूबर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की नमी और ठंडक महसूस की जा रही है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार (17 से 19 अक्टूबर) तक इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, आगर मालवा, नीमच, शाजापुर, रतलाम, बैतूल, हरदा, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
हालांकि चार दिन पहले ही पूरे प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, परंतु अरब सागर में बने सिस्टम के चलते एक बार फिर नमी लौट आई है।
ठंड ने दी दस्तक
मौसम के बदलते तेवरों के साथ ठंड की दस्तक भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खंडवा में सबसे कम 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि दिन का अधिकतम तापमान खजुराहो में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए