- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सांसद रवि किशन ने बाबा महाकाल के दर पर टेका माथा, भस्म आरती में हुए शामिल
सांसद रवि किशन ने बाबा महाकाल के दर पर टेका माथा, भस्म आरती में हुए शामिल
Ujjain, MP
भाजपा सांसद और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता रवि किशन ने सोमवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। वे भोर में होने वाली पवित्र भस्म आरती में भी सम्मिलित हुए और मंदिर प्रांगण में बने महाकाल लोक कॉरिडोर की भव्यता की सराहना करते नजर आए।
फिल्म शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन पहुंचे थे रवि किशन
रवि किशन उज्जैन में एक आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर बाबा महाकाल से देशवासियों की कुशलता की प्रार्थना की। उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद और केदारनाथ में हुए हवाई हादसों का ज़िक्र करते हुए कहा, “बाबा महाकाल काल के भी काल हैं, उनसे यही प्रार्थना है कि वे इस काल संकट से हम सबकी रक्षा करें।”
श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की प्रशंसा
रवि किशन ने मंदिर प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु अब भव्य महाकाल कॉरिडोर और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण सुविधाजनक दर्शन कर पा रहे हैं।
डबल इंजन सरकार को बताया श्रद्धेय
सांसद ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। डबल इंजन सरकार ने उज्जैन को सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।”
महाकाल समिति को दिल से प्रणाम
उन्होंने विशेष रूप से महाकाल मंदिर समिति की भी सराहना की और कहा कि व्यवस्थाओं में कोई अव्यवस्था या कठिनाई नहीं दिखती। हर श्रद्धालु को शांति और दिव्यता का अनुभव होता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए