- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : राज्योत्सव का दूसरा दिन, CM मोहन आज बिहार में करेंगे प्रचार; पचमढ़ी में कांग्रेस की रणनीतिक बैठ...
MP : राज्योत्सव का दूसरा दिन, CM मोहन आज बिहार में करेंगे प्रचार; पचमढ़ी में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक शुरू, बिजली संविदाकर्मी राजधानी में प्रदर्शन को तैयार
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आज दूसरे दिन भी उत्सव की लय में रहेगा। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोककला कार्यक्रम और प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनीं हैं। शाम को राजधानी में प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी प्रस्तुति देंगे, वहीं विक्रमादित्य आधारित मंचन भी होगा।
CM मोहन यादव का बिहार दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार में चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी में जनसभा व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद फतुहा (पटना) में रोड शो करेंगे। शाम को भोपाल वापसी के बाद वे स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री की दिनचर्या
-
सुबह भोपाल से रवाना
-
दरभंगा और मधुबनी में सभा व बैठकें
-
पटना में रोड शो
-
शाम को भोपाल वापस, राज्योत्सव कार्यक्रम में उपस्थिति
कांग्रेस की रणनीति बैठक
पचमढ़ी में कांग्रेस का 10-दिवसीय प्रशिक्षण एवं रणनीति शिविर आज से शुरू। इसमें जिला व शहर अध्यक्षों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेता सत्र में शामिल होंगे।
इस दौरान पार्टी आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और भाजपा को चुनौती देने की रणनीति बनाएगी।
संविदा बिजली कर्मियों का आंदोलन
राज्य में 5 हजार से अधिक बिजली संविदाकर्मी आज नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि महीनों से आश्वासन मिल रहा है, लेकिन निर्णय नहीं।
करीब 55 जिलों में ज्ञापन सौंपने के बाद आज वे राजधानी में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
मुख्य मांगें
-
परीक्षा-साक्षात्कार के बिना संविदाकर्मियों का सीधा नियमितीकरण
-
वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया
-
विभाग में स्वीकृत नए पदों में संविदाकर्मियों को प्राथमिकता
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए