MP : सिंगरौली कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई खिलाई और दी कंप्यूटर की सौगात

सिंगरौली, MP

प्रकाश के पर्व दीपावली का जश्न इस बार सिंगरौली में कुछ खास रहा, जब कलेक्टर गौरव बैनल ने दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाकर सभी के दिल जीत लिए। कलेक्टर बैनल सोमवार को सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास बैढ़न, जो नव प्रवाह समिति द्वारा संचालित है, पहुंचे और बच्चों के बीच बैठकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और रहने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और माल्यार्पण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा,

“आपकी शिक्षा और जरूरतों की पूरी जिम्मेदारी मेरी है। आपकी कोई भी मूलभूत आवश्यकता अधूरी नहीं रहने दी जाएगी।”

संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, तो किसी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, तो किसी ने शिक्षक या पुलिस अधिकारी बनने की। बच्चों के सपनों को सुनकर कलेक्टर ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मंज़िल पाई जा सकती है।

बच्चों ने इस अवसर पर कलेक्टर से कंप्यूटर सिस्टम की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर गौरव बैनल ने तुरंत निर्देश दिए कि छात्रावास को शीघ्र ही कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि दिव्यांग बच्चे डिजिटल शिक्षा से भी जुड़ सकें।

कलेक्टर ने कहा कि —

“यह मेरा सौभाग्य है कि आज दीपावली जैसे पावन पर्व पर मैं आप सबके साथ हूँ। यह त्योहार केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर के प्रकाश को जगाने का प्रतीक है।”

कलेक्टर की मौजूदगी से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने दीपक जलाए, मिठाइयाँ खाईं और कलेक्टर के साथ दीपावली की यादगार तस्वीरें लीं।

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास की सभी आवश्यक सुविधाएँ पूरी की जाएँ तथा किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह, डीपीसी आर.एल. शुक्ला, एपीसी संजय श्रीवास्तव, और समिति के संचालक अमित द्विवेदी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : सिंगरौली कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई खिलाई और दी कंप्यूटर की सौगात

सिंगरौली, MP

प्रकाश के पर्व दीपावली का जश्न इस बार सिंगरौली में कुछ खास रहा, जब कलेक्टर गौरव बैनल ने दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाकर सभी के दिल जीत लिए। कलेक्टर बैनल सोमवार को सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास बैढ़न, जो नव प्रवाह समिति द्वारा संचालित है, पहुंचे और बच्चों के बीच बैठकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और रहने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और माल्यार्पण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा,

“आपकी शिक्षा और जरूरतों की पूरी जिम्मेदारी मेरी है। आपकी कोई भी मूलभूत आवश्यकता अधूरी नहीं रहने दी जाएगी।”

संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, तो किसी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, तो किसी ने शिक्षक या पुलिस अधिकारी बनने की। बच्चों के सपनों को सुनकर कलेक्टर ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मंज़िल पाई जा सकती है।

बच्चों ने इस अवसर पर कलेक्टर से कंप्यूटर सिस्टम की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर गौरव बैनल ने तुरंत निर्देश दिए कि छात्रावास को शीघ्र ही कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि दिव्यांग बच्चे डिजिटल शिक्षा से भी जुड़ सकें।

कलेक्टर ने कहा कि —

“यह मेरा सौभाग्य है कि आज दीपावली जैसे पावन पर्व पर मैं आप सबके साथ हूँ। यह त्योहार केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर के प्रकाश को जगाने का प्रतीक है।”

कलेक्टर की मौजूदगी से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने दीपक जलाए, मिठाइयाँ खाईं और कलेक्टर के साथ दीपावली की यादगार तस्वीरें लीं।

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास की सभी आवश्यक सुविधाएँ पूरी की जाएँ तथा किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह, डीपीसी आर.एल. शुक्ला, एपीसी संजय श्रीवास्तव, और समिति के संचालक अमित द्विवेदी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-singrauli-collector-celebrated-diwali-with-disabled-children-fed-them/article-36073

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.