भीषण गर्मी से बेहाल हुआ MP, मौसम विभाग ने 42 जिलों को किया अलर्ट, कई शहरों में पारा 46 पार

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्य प्रदेश के 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी। नौगांव में तापमान 46.8 डिग्री पहुंचा, कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार को 42 जिलों में लू और बेहद गर्मी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां दिन के समय हालात ज्यादा खराब रहने का अंदेशा है। सुबह से ही कई शहरों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। उत्तरी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में दोपहर होते-होते सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन राहत देने वाले नहीं हैं। नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और उससे पहले ही कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

शुक्रवार को छतरपुर जिले का नौगांव 46.8 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं खजुराहो में यह 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि नरसिंहपुर और दमोह में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। सागर और राजगढ़ भी तेज गर्मी की चपेट में रहे। बड़े शहरों में, जबलपुर ने सबसे गर्म होने का दर्जा प्राप्त किया, जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में यह 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री और उज्जैन में 42 डिग्री रहा। इंदौर में भी गर्मी का असर बना रहा और तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंचा। बताया गया है कि दोपहर के समय गर्म हवाओं के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई जिलों में लोग सिर ढंककर और पानी की बोतल लेकर निकलते नजर आए।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, मंदसौर, सागर, रीवा और सतना समेत 21 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, उज्जैन, रायसेन, जबलपुर, शहडोल, और सिंगरौली समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 मई तक गर्मी का यह दौर अपने चरम पर रह सकता है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान ऊंचा बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत होने पर ही बाहर निकलें।

तेज गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण मोबाइल, लैपटॉप, और पावर बैंक जल्दी गर्म हो रहे हैं। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरहीटिंग से बैटरी डैमेज और डिवाइस स्लो होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2026 By Rohit.P

भीषण गर्मी से बेहाल हुआ MP, मौसम विभाग ने 42 जिलों को किया अलर्ट, कई शहरों में पारा 46 पार

भोपाल (म.प्र.)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार को 42 जिलों में लू और बेहद गर्मी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां दिन के समय हालात ज्यादा खराब रहने का अंदेशा है। सुबह से ही कई शहरों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। उत्तरी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में दोपहर होते-होते सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन राहत देने वाले नहीं हैं। नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और उससे पहले ही कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

शुक्रवार को छतरपुर जिले का नौगांव 46.8 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं खजुराहो में यह 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि नरसिंहपुर और दमोह में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। सागर और राजगढ़ भी तेज गर्मी की चपेट में रहे। बड़े शहरों में, जबलपुर ने सबसे गर्म होने का दर्जा प्राप्त किया, जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में यह 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री और उज्जैन में 42 डिग्री रहा। इंदौर में भी गर्मी का असर बना रहा और तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंचा। बताया गया है कि दोपहर के समय गर्म हवाओं के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई जिलों में लोग सिर ढंककर और पानी की बोतल लेकर निकलते नजर आए।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, मंदसौर, सागर, रीवा और सतना समेत 21 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, उज्जैन, रायसेन, जबलपुर, शहडोल, और सिंगरौली समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 मई तक गर्मी का यह दौर अपने चरम पर रह सकता है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान ऊंचा बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत होने पर ही बाहर निकलें।

तेज गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण मोबाइल, लैपटॉप, और पावर बैंक जल्दी गर्म हो रहे हैं। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरहीटिंग से बैटरी डैमेज और डिवाइस स्लो होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-suffers-due-to-extreme-heat-weather-department-alerts-42/article-54006

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.