- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- "भोपाल से इंदौर तक IT क्रांति: सीएम मोहन यादव ने दी निवेश की सौगातें"
"भोपाल से इंदौर तक IT क्रांति: सीएम मोहन यादव ने दी निवेश की सौगातें"
Business News
'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025' में राज्य सरकार ने कई अहम परियोजनाओं का ऐलान किया। इस दौरान बड़वाई आईटी पार्क के लिए डिजिटल भूमि पूजन हुआ, जहां 500 करोड़ रुपये की लागत से एक डेटा सेंटर बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 5 एकड़ भूमि पर तैयार होगा और इसके तहत एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ई-कॉमर्स जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश को 'डिजिटल राज्य' बनाने की दिशा में कदम
इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस आयोजन में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एनविडिया जैसी वैश्विक टेक कंपनियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में 300 से अधिक टेक एक्सपर्ट्स, उद्योगपति, पॉलिसी मेकर्स और निवेशक मौजूद थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से कई कंपनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश की इच्छा जाहिर की।
राज्य को 'इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन हब' बनाने की दिशा में सीएम की योजना
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। अब हम मध्य प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन का पावर हाउस बनाना चाहते हैं, जहां मोबाइल और सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनियां निवेश करें।"
उन्होंने यह भी कहा कि आज पाकिस्तान के लोग भी यह सोच रहे हैं कि यदि मोदी हमारे प्रधानमंत्री होते, तो उनके हालात कुछ अलग होते। सीएम ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने सागर और रीवा जैसे छोटे शहरों में भी उद्योगों को बढ़ावा दिया है, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
चार नए पोर्टल्स का शुभारंभ
इस कार्यक्रम के दौरान राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम द्वारा चार नए पोर्टल्स का शुभारंभ भी किया गया। इनमें निवेश पोर्टल, अनुकंपा नियुक्ति पोर्टल, मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग पोर्टल और एचआरएमएस मोबाइल ऐप शामिल हैं।
डिजिटल भूमि पूजन और नए निवेश
सीएम ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए डिजिटल भूमि पूजन भी किया। इनमें भोपाल में बड़वाई आईटी पार्क, पंचशील आईटी पार्क, और इंदौर में दृष्टि आईटीआई प्रोजेक्ट शामिल हैं। पंचशील आईटी पार्क में 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इससे 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
सरकार द्वारा उद्योगपतियों को दी गई मदद
इंफोबीन टेक्नोलॉजी के सीईओ, सिद्धार्थन सेठी ने कहा, "राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार किया है। मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से हम इंदौर में अपने निवेश को बढ़ा रहे हैं। हमारे नए निवेश से 6000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा और 20,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए