MP : तीसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, विधानसभा सत्र शुरू, आज भोपाल में ओबीसी आरक्षण को लेकर गरमाएंगे सियासी तेवर

BHOPAL, MP

सावन के तीसरे सोमवार पर आज मध्य प्रदेश के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोपाल, मुरैना, उज्जैन, इंदौर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिवभक्त सुबह से ही जलाभिषेक और दर्शन के लिए शिवालयों में उमड़ते रहे। उधर राजधानी भोपाल में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है, वहीं ओबीसी महासभा के प्रदर्शन और कांग्रेस की रणनीति के चलते सड़क से सदन तक हंगामे के आसार बन रहे हैं।

शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज, बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालु

भोपाल सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है, लेकिन शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। खासकर मुरैना जिले के 300 साल पुराने तालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है। मान्यता है कि यह शिवलिंग स्वयंभू है और यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल से पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का व्यस्त दिनचर्या

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन पूरी तरह व्यस्त है।

  • 10:20 बजे वे विधानसभा पहुंचे।

  • 12:45 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए।

  • 1:30 बजे विधानसभा में "सदानीरा" प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

  • शाम को 5 बजे सीएम हाउस में सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

ओबीसी महासभा का बड़ा आंदोलन, मुख्यमंत्री निवास का घेराव

ओबीसी महासभा ने आज 28 जुलाई को भोपाल में 13% आरक्षण पर होल्ड हटाने और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। दोपहर में कार्यकर्ता जवाहर चौक से सीएम हाउस की ओर कूच करेंगे। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाई है।

आज का दिन क्यों अहम है?

  • धार्मिक आस्था, राजनीतिक गर्मी और सामाजिक आंदोलन – तीनों मोर्चों पर आज भोपाल केंद्र बिंदु बना हुआ है।

  • मानसून सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष ने सरकार को कड़ी चुनौती देने का संकेत दे दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP : तीसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, विधानसभा सत्र शुरू, आज भोपाल में ओबीसी आरक्षण को लेकर गरमाएंगे सियासी तेवर

BHOPAL, MP

सावन के तीसरे सोमवार पर आज मध्य प्रदेश के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोपाल, मुरैना, उज्जैन, इंदौर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिवभक्त सुबह से ही जलाभिषेक और दर्शन के लिए शिवालयों में उमड़ते रहे। उधर राजधानी भोपाल में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है, वहीं ओबीसी महासभा के प्रदर्शन और कांग्रेस की रणनीति के चलते सड़क से सदन तक हंगामे के आसार बन रहे हैं।

शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज, बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालु

भोपाल सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है, लेकिन शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। खासकर मुरैना जिले के 300 साल पुराने तालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है। मान्यता है कि यह शिवलिंग स्वयंभू है और यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल से पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का व्यस्त दिनचर्या

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन पूरी तरह व्यस्त है।

  • 10:20 बजे वे विधानसभा पहुंचे।

  • 12:45 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए।

  • 1:30 बजे विधानसभा में "सदानीरा" प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

  • शाम को 5 बजे सीएम हाउस में सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

ओबीसी महासभा का बड़ा आंदोलन, मुख्यमंत्री निवास का घेराव

ओबीसी महासभा ने आज 28 जुलाई को भोपाल में 13% आरक्षण पर होल्ड हटाने और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। दोपहर में कार्यकर्ता जवाहर चौक से सीएम हाउस की ओर कूच करेंगे। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाई है।

आज का दिन क्यों अहम है?

  • धार्मिक आस्था, राजनीतिक गर्मी और सामाजिक आंदोलन – तीनों मोर्चों पर आज भोपाल केंद्र बिंदु बना हुआ है।

  • मानसून सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष ने सरकार को कड़ी चुनौती देने का संकेत दे दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-third-sawan-on-monday-the-inundation-assembly-session-of/article-29009

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.