- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : आज मोहन कैबिनेट की बैठक, सीएम के व्यस्त कार्यक्रम, महिला सम्मेलन की रणनीति पर मंथन
MP : आज मोहन कैबिनेट की बैठक, सीएम के व्यस्त कार्यक्रम, महिला सम्मेलन की रणनीति पर मंथन
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश की सियासी और प्रशासनिक हलचल आज तेज़ रहेगी।
एक ओर जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भोपाल दौरे और महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को लेकर भाजपा की बड़ी रणनीतिक बैठक भी आज आयोजित होगी।
मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज
मंत्रिमंडल की बैठक आज मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सरकार करीब 8 साल बाद विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। इसके तहत अब लैपटॉप, फर्नीचर आदि खरीदने के लिए बार-बार प्रस्ताव नहीं भेजना पड़ेगा। इसके साथ ही विभागों को प्रशिक्षु रखने की स्वीकृति भी दी जाएगी। यह सब ‘बुक ऑफ फाइनेंशियल पावर’ में संशोधन के जरिए संभव होगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का आज का दिन खासा व्यस्त रहेगा:
-
सुबह 9:30 बजे – शीतलदास की बगिया में घाट की सफाई व सफाई मित्रों का सम्मान।
-
सुबह 10:15 बजे – भोपाल टॉकीज स्थित पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।
-
सुबह 11:30 बजे – मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल।
-
दोपहर 1:30 बजे – मंत्रालय कर्मचारियों के आभार कार्यक्रम में भागीदारी।
-
दोपहर 3:30 बजे – मुख्यमंत्री निवास पर आमजन से मुलाकात।
-
शाम 6 बजे – भाजपा कार्यालय में विशेष बैठक में शामिल।
पीएम मोदी के दौरे और महिला महासम्मेलन को लेकर रणनीति
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 21 से 31 मई तक प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। समापन अवसर पर 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।
इस आयोजन को लेकर आज शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद जी उपस्थित रहेंगे। विशेष बात यह है कि सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं नारी शक्ति द्वारा संचालित होंगी।
ग्वालियर: नशा मुक्ति अभियान की बैठक
ग्वालियर में आज जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला पुनर्वास केंद्र में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी 1 जून से 26 जून तक चलने वाले नशा मुक्त भारत अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए