MP : आज मोहन कैबिनेट की बैठक, देवास जाएंगे सीएम, राजधानी में ओजस्विनी महोत्सव शुरू

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन भी आज भोपाल में किया जाएगा।


सीएम के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

  • दोपहर 1 बजे: बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला में सहभागिता।

  • 2 बजे: रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह।

  • 3 बजे: समन्वय भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम।

इसके बाद शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री देवास के लिए रवाना होंगे, जहां वे संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण, नेमवार जलप्रदाय योजना का शुभारंभ और विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सीएम शाम 6:05 बजे भोपाल लौटेंगे। रात 8:30 बजे वे सीएम हाउस से वर्चुअल माध्यम से खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।


स्थापना दिवस का थीम: उद्योग और रोजगार वर्ष

मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस इस बार “उद्योग और रोजगार वर्ष” की थीम पर मनाया जाएगा। ‘अभ्युदय म.प्र.’ नाम से तीन दिवसीय राज्य उत्सव 1 से 3 नवंबर तक चलेगा।

  • भोपाल के लाल परेड मैदान में “विक्रमादित्य महानाट्य” का मंचन होगा।

  • प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे।

  • विरासत से विकास” थीम पर आकर्षक ड्रोन शो आयोजित होगा।

  • देसी व्यंजनों का मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के देशज व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।


पुराने भोपाल में चार पहिया-लोडिंग वाहन प्रतिबंधित

दीपावली पर्व को देखते हुए भोपाल यातायात पुलिस ने 13 से 21 अक्टूबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।
पुराने शहर, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ क्षेत्रों में चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा। इसके अलावा डायवर्जन व अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है ताकि त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन सुचारू रहे।


राजधानी में ओजस्विनी महोत्सव

नाबार्ड भोपाल की ओर से आयोजित ओजस्विनी महोत्सव 2025 की शुरुआत हो चुकी है। यह 16 अक्टूबर तक चलेगा।
इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह बिक्री मेले में देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों (SHGs), एफपीओ और कारीगर अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं —

  • हस्तशिल्प, हैंडलूम, गोंड पेंटिंग, संगमरमर उत्पाद,

  • दीपावली के लिए स्वदेशी सजावटी सामान की बिक्री यहां प्रमुख आकर्षण है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : आज मोहन कैबिनेट की बैठक, देवास जाएंगे सीएम, राजधानी में ओजस्विनी महोत्सव शुरू

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन भी आज भोपाल में किया जाएगा।


सीएम के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

  • दोपहर 1 बजे: बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला में सहभागिता।

  • 2 बजे: रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह।

  • 3 बजे: समन्वय भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम।

इसके बाद शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री देवास के लिए रवाना होंगे, जहां वे संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण, नेमवार जलप्रदाय योजना का शुभारंभ और विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सीएम शाम 6:05 बजे भोपाल लौटेंगे। रात 8:30 बजे वे सीएम हाउस से वर्चुअल माध्यम से खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।


स्थापना दिवस का थीम: उद्योग और रोजगार वर्ष

मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस इस बार “उद्योग और रोजगार वर्ष” की थीम पर मनाया जाएगा। ‘अभ्युदय म.प्र.’ नाम से तीन दिवसीय राज्य उत्सव 1 से 3 नवंबर तक चलेगा।

  • भोपाल के लाल परेड मैदान में “विक्रमादित्य महानाट्य” का मंचन होगा।

  • प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे।

  • विरासत से विकास” थीम पर आकर्षक ड्रोन शो आयोजित होगा।

  • देसी व्यंजनों का मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के देशज व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।


पुराने भोपाल में चार पहिया-लोडिंग वाहन प्रतिबंधित

दीपावली पर्व को देखते हुए भोपाल यातायात पुलिस ने 13 से 21 अक्टूबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।
पुराने शहर, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ क्षेत्रों में चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा। इसके अलावा डायवर्जन व अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है ताकि त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन सुचारू रहे।


राजधानी में ओजस्विनी महोत्सव

नाबार्ड भोपाल की ओर से आयोजित ओजस्विनी महोत्सव 2025 की शुरुआत हो चुकी है। यह 16 अक्टूबर तक चलेगा।
इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह बिक्री मेले में देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों (SHGs), एफपीओ और कारीगर अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं —

  • हस्तशिल्प, हैंडलूम, गोंड पेंटिंग, संगमरमर उत्पाद,

  • दीपावली के लिए स्वदेशी सजावटी सामान की बिक्री यहां प्रमुख आकर्षण है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-today-mohan-cabinet-meeting-cm-will-go-to-dewas/article-35535

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.