- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : आज की खास खबरें
MP : आज की खास खबरें
BHOPAL, MP
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना हो रही है। इस मौके पर मध्यप्रदेश में कई अहम कार्यक्रम और फैसले होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज की बड़ी खबरें—
नवरात्रि का सातवां दिन
राज्यभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भक्त मां कालरात्रि की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।
CM डॉ. मोहन का हरदा दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरदा जिले के खिरकिया गांव से 489 करोड़ रुपये अशासकीय विद्यालयों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। शिक्षा के अधिकार (RTE) नियम के तहत यह राशि 20 हजार से अधिक विद्यालयों और 8.5 लाख विद्यार्थियों की फीस भुगतान के लिए दी जाएगी।
PCC चीफ जीतू पटवारी आगर मालवा में
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आगर मालवा पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा करेंगे। इसके बाद वे इंदौर रवाना होंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
कलेक्टर-एसपी आईजी- कमिश्नर कॉन्फ्रेंस
7 और 8 अक्टूबर को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी, आईजी और कमिश्नरों की बड़ी कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें कानून व्यवस्था, किसानों की योजनाएं, गुड गवर्नेंस, आदिवासी क्षेत्रों का विकास, पीएम आवास और जल जीवन मिशन जैसी दो दर्जन योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
वन विहार में वाहनों का प्रवेश बंद
भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अब पर्यटकों के निजी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। यहां जल्द ही 40 गोल्फ कार्ट से भ्रमण की सुविधा शुरू होगी, जिनमें से 32 ‘हाफ ऑन-हाफ ऑफ’ पद्धति से और 8 पूरी तरह बुकिंग आधारित उपलब्ध होंगी।
भोपाल में सेंट्रल जोन NCVET कार्यशाला
राजधानी भोपाल में आज सेंट्रल जोन NCVET कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय, मध्यप्रदेश सरकार और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यशाला में अकादमिक और व्यावसायिक शिक्षा को जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए