- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : आज से शुरू होगा एमपी ट्रैवल मार्ट, सीएम करेंगे उद्घाटन... पुतुल शैली में देखें 'राम विजय' की ना...
MP : आज से शुरू होगा एमपी ट्रैवल मार्ट, सीएम करेंगे उद्घाटन... पुतुल शैली में देखें 'राम विजय' की नाट्य प्रस्तुति, कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली... जानिए आज कहां-क्या खास
BHOPAL, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी करेंगे।
उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशिष्ट आमंत्रित प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठक करेंगे, जिसमें पर्यटन निवेश और सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी अवसर पर पर्यटन विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के बीच पर्यटन अधोसंरचना और सेवाओं के विकास हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
700 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 27 देशों के 100 से अधिक विदेशी टूर ऑपरेटर, 150 घरेलू टूर ऑपरेटर, 355 सेलर्स, फिल्म जगत के प्रतिनिधि और मीडिया सहित कुल 700 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इंडियन एसोसिएशन फॉर टूर ऑपरेटर (IATO) के प्रेसिडेंट रवि गोसाईं, प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव और पर्यटन क्षेत्र के अन्य विशिष्ट प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
नवीन निवेश और एमओयू पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर रायसेन जिले में गोल्फ कोर्स और खंडवा जिले में वेलनेस रिसॉर्ट के लिए निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान करेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंफ्लुएंसर मार्केटिंग एजेंसी, बालाजी टेलीफिल्म और अतावी बर्ड फाउंडेशन के साथ एमओयू का हस्तांतरण किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति की प्रभाव आंकलन रिपोर्ट का विमोचन और राज्य का अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन कमर्शियल (टीवीसी) लॉन्च किया जाएगा।
फैम ट्रिप्स के माध्यम से ‘अतुल्य मध्यप्रदेश’ का अनुभव
एमपीटीएम के अंतर्गत आयोजित प्री और पोस्ट फैम ट्रिप्स में देश-विदेश से आए 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने खजुराहो, पन्ना, ओरछा, भीमबेटका, मढ़ई, पचमढ़ी, इंदौर, महेश्वर, मांडू, उज्जैन, जबलपुर, कान्हा, पेंच और भोपाल के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इन भ्रमणों में प्रतिनिधियों ने राज्य की ग्रामीण संस्कृति, प्राचीन धरोहरों, लोक कला, हस्तशिल्प और प्राकृतिक सौंदर्य का नजदीक से अनुभव प्राप्त किया।
भोपाल के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी
आज सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में चिंतामण रोड, चौक बाजार, अम्राकुंज, राधापुरम, न्यू सुभाष नगर, पंजाबी बाग और गोलघर समेत कई इलाकों को शामिल किया गया है।
पुतुल शैली में ‘राम विजय’ की नाट्य प्रस्तुति
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में पुतुल समारोह के तहत आज शाम 6.30 बजे ‘राम विजय’ की प्रस्तुति दी जाएगी। गुजरात के चित्तन ठोड़ी और उनकी टीम पारंपरिक पुतुल शैली में रामायण के उस प्रसंग को जीवंत करेंगे, जिसमें भगवान राम ने रावण का वध कर सीता जी की मुक्ति कराई। कठपुतलियों, पारंपरिक संगीत और विशेष प्रकाश संयोजन के माध्यम से यह नाट्य प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी।
एमपी ट्रैवल मार्ट 2025 न केवल मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का अवसर है, बल्कि देश और विदेश के निवेशकों और टूर ऑपरेटरों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं से परिचित कराने का भी मंच है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए