MP अपडेट: शक्ति पर्व का दूसरा दिन, माई के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब; कैबिनेट बैठक और कांग्रेस का नया प्रयोग

Bhopal, MP

नवरात्रि के दूसरे दिन शक्ति पर्व की धूम पूरे मध्यप्रदेश में नजर आ रही है। मंगलवार को माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही भक्त मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे। बिरला मंदिर, छोला मंदिर और रानी कमलापति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।

पंडितों के अनुसार माँ ब्रह्मचारिणी तप और संयम की देवी हैं। इनकी पूजा से साधना शक्ति और आत्मबल मिलता है। प्रशासन ने भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

राजधानी में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन, तबादला नीति 2025, पुरानी गाड़ियों पर सख्त नीतियां, भोपाल मेट्रो लोकार्पण और सिंचाई परियोजनाओं जैसे अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।

कांग्रेस का नया राजनीतिक प्रयोग

मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने एक अनोखा प्रयोग शुरू किया है। बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली दिमनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खुद "हर बूथ मजबूत" अभियान की कमान संभालेंगी। यह पायलट प्रोजेक्ट पांच राज्यों की एक-एक सीट पर शुरू हो रहा है, जिसमें दिमनी केंद्र बिंदु बनी है। कांग्रेस का दावा है कि पिछली हार के पीछे गड़बड़ी थी और इस बार बूथ स्तर से रणनीति बदलकर जीत हासिल की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल

  • सुबह 10:40 बजे: मंत्रालय में प्रशासनिक कार्य

  • सुबह 11:00 बजे: कैबिनेट बैठक

  • दोपहर 12:30 बजे: सी.सी.आई.पी. बैठक

  • दोपहर 2:00 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे हाल में राज्य स्तरीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम

  • दोपहर 3:15 बजे: होटल जहानुमा पैलेस में स्थानीय कार्यक्रम

  • शाम 4:25 बजे: भोपाल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2025 By दैनिक जागरण

MP अपडेट: शक्ति पर्व का दूसरा दिन, माई के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब; कैबिनेट बैठक और कांग्रेस का नया प्रयोग

Bhopal, MP

नवरात्रि के दूसरे दिन शक्ति पर्व की धूम पूरे मध्यप्रदेश में नजर आ रही है। मंगलवार को माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही भक्त मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे। बिरला मंदिर, छोला मंदिर और रानी कमलापति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।

पंडितों के अनुसार माँ ब्रह्मचारिणी तप और संयम की देवी हैं। इनकी पूजा से साधना शक्ति और आत्मबल मिलता है। प्रशासन ने भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

राजधानी में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन, तबादला नीति 2025, पुरानी गाड़ियों पर सख्त नीतियां, भोपाल मेट्रो लोकार्पण और सिंचाई परियोजनाओं जैसे अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।

कांग्रेस का नया राजनीतिक प्रयोग

मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने एक अनोखा प्रयोग शुरू किया है। बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली दिमनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खुद "हर बूथ मजबूत" अभियान की कमान संभालेंगी। यह पायलट प्रोजेक्ट पांच राज्यों की एक-एक सीट पर शुरू हो रहा है, जिसमें दिमनी केंद्र बिंदु बनी है। कांग्रेस का दावा है कि पिछली हार के पीछे गड़बड़ी थी और इस बार बूथ स्तर से रणनीति बदलकर जीत हासिल की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल

  • सुबह 10:40 बजे: मंत्रालय में प्रशासनिक कार्य

  • सुबह 11:00 बजे: कैबिनेट बैठक

  • दोपहर 12:30 बजे: सी.सी.आई.पी. बैठक

  • दोपहर 2:00 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे हाल में राज्य स्तरीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम

  • दोपहर 3:15 बजे: होटल जहानुमा पैलेस में स्थानीय कार्यक्रम

  • शाम 4:25 बजे: भोपाल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-update-shakti-parv-second-day-of-faith-in-mais/article-33788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.