- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी अपडेट: आज से शुरू कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, सीएम करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ राजधानी में बढ़ा च...
एमपी अपडेट: आज से शुरू कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, सीएम करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ राजधानी में बढ़ा चिकनगुनिया का खतरा
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मंगलवार से दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। वहीं, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शरद पूर्णिमा महोत्सव में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही भोपाल में डेंगू के मुकाबले चिकनगुनिया के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उधर, आज वन्यजीव सप्ताह का समापन भी किया जाएगा।
दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस का एजेंडा तय
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं की समीक्षा को लेकर यह दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। बैठक की शुरुआत 20 मिनट के एजेंडा परिचय से होगी, जिसमें राज्य और केंद्र की प्रमुख योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ व कमजोर जिलों की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव और योजना विभाग विभिन्न नवाचारों और सुझावों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन के दौरान आठ प्रमुख सेक्टरों के लिए 75-75 मिनट के सत्र निर्धारित किए गए हैं। उद्घाटन सत्र सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन संबोधित करेंगे।
भोपाल में चिकनगुनिया के मामले बढ़े, डेंगू से ज्यादा पॉजिटिव दर
राजधानी में डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में अब तक 7,971 लोगों की डेंगू जांच हुई है, जिनमें से 104 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 2,006 लोगों की चिकनगुनिया जांच में 70 पॉजिटिव मिले हैं। चिकनगुनिया की पॉजिटिव दर 3.49% दर्ज की गई है, जो डेंगू से करीब 2% अधिक है।
वन्यजीव सप्ताह का आज समापन
भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में चल रहे वन्यजीव सप्ताह का आज समापन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से ‘वन्यजीव’ थीम पर टॉडलर वॉक के साथ हुई, जिसमें नर्सरी से पहली तक के बच्चों ने भाग लिया।
स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए