MP : उपराष्ट्रपति का दौरा, CM का कार्यक्रम, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन और दलित सभा पर तनाव

BHOPAL, MP

कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ आज:
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नरसिंहपुर में आयोजित कृषि उद्योग समागम 2025 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। समागम में कृषि नवाचार, निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद है। आठ विभागों द्वारा 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। किसानों को तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम:
CM डॉ. मोहन यादव सुबह 11:15 बजे भोपाल से नरसिंहपुर रवाना होंगे और उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद समागम में भाग लेने के बाद वे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां लज्जित पापड़ यूनिट और वीरांगना रानी दुर्गावती हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। शाम को भोपाल लौटकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

खंडवा गैंगरेप मामला: महिला कांग्रेस का हल्लाबोल:
खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप के मामले को लेकर महिला कांग्रेस आज भोपाल के रोशनपुरा में दोपहर 12 बजे कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जुटेंगी।

ग्वालियर में दलित संगठनों की सभा पर विवाद:
अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर ग्वालियर के फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में आज दलित संगठनों की सभा प्रस्तावित है। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, बावजूद इसके भीम आर्मी, भीम सेना समेत कई संगठन सभा पर अड़े हुए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

MP : उपराष्ट्रपति का दौरा, CM का कार्यक्रम, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन और दलित सभा पर तनाव

BHOPAL, MP

कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ आज:
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नरसिंहपुर में आयोजित कृषि उद्योग समागम 2025 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। समागम में कृषि नवाचार, निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद है। आठ विभागों द्वारा 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। किसानों को तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम:
CM डॉ. मोहन यादव सुबह 11:15 बजे भोपाल से नरसिंहपुर रवाना होंगे और उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद समागम में भाग लेने के बाद वे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां लज्जित पापड़ यूनिट और वीरांगना रानी दुर्गावती हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। शाम को भोपाल लौटकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

खंडवा गैंगरेप मामला: महिला कांग्रेस का हल्लाबोल:
खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप के मामले को लेकर महिला कांग्रेस आज भोपाल के रोशनपुरा में दोपहर 12 बजे कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जुटेंगी।

ग्वालियर में दलित संगठनों की सभा पर विवाद:
अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर ग्वालियर के फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में आज दलित संगठनों की सभा प्रस्तावित है। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, बावजूद इसके भीम आर्मी, भीम सेना समेत कई संगठन सभा पर अड़े हुए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-vice-presidents-visit-cms-program-mahila-congresss-performance-and/article-22181

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.