MP : जल, जंगल और जन का समागम: पीएम-सीएम खंडवा से करेंगे 1518 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, टाइगर रिजर्व अक्टूबर तक बंद

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में चल रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का आज खंडवा में भव्य समापन होगा। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं खंडवा में मौजूद रहेंगे और 1518 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

तीन महीने चला राज्यव्यापी अभियान

यह अभियान 30 मार्च 2025 को शुरू किया गया था, जो पूरे प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्भरण और जनजागरूकता के साथ चलाया गया। गाँव-गाँव तक पहुंचे इस आंदोलन ने लोगों को जल के महत्व और उसके भविष्य को लेकर सजग किया।

आज खंडवा में आयोजित राज्य स्तरीय समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12 बजे शामिल होंगे, जहां वे जल संसाधन, सिंचाई और संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन भी होगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:20 बजे: मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ की वार्षिक सभा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

  • दोपहर 12:00 बजे: जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में भाग लेने खंडवा आगमन

  • शाम 5:00 बजे: भोपाल प्रस्थान

मानसून के चलते अक्टूबर तक बंद रहेंगे टाइगर रिजर्व

मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही वन विभाग ने सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व को अक्टूबर तक बंद करने का निर्णय लिया है।

  • केवल बफर ज़ोन में पर्यटकों को सीमित रूप से प्रवेश की अनुमति होगी।

  • कोर ज़ोन पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि वन्यजीवों विशेषकर बाघों को मैटिंग सीज़न में शांति मिल सके।

  • बारिश के कारण रास्ते भी जोखिम भरे हो जाते हैं, जिससे पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MP : जल, जंगल और जन का समागम: पीएम-सीएम खंडवा से करेंगे 1518 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, टाइगर रिजर्व अक्टूबर तक बंद

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में चल रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का आज खंडवा में भव्य समापन होगा। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं खंडवा में मौजूद रहेंगे और 1518 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

तीन महीने चला राज्यव्यापी अभियान

यह अभियान 30 मार्च 2025 को शुरू किया गया था, जो पूरे प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्भरण और जनजागरूकता के साथ चलाया गया। गाँव-गाँव तक पहुंचे इस आंदोलन ने लोगों को जल के महत्व और उसके भविष्य को लेकर सजग किया।

आज खंडवा में आयोजित राज्य स्तरीय समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12 बजे शामिल होंगे, जहां वे जल संसाधन, सिंचाई और संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन भी होगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:20 बजे: मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ की वार्षिक सभा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

  • दोपहर 12:00 बजे: जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में भाग लेने खंडवा आगमन

  • शाम 5:00 बजे: भोपाल प्रस्थान

मानसून के चलते अक्टूबर तक बंद रहेंगे टाइगर रिजर्व

मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही वन विभाग ने सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व को अक्टूबर तक बंद करने का निर्णय लिया है।

  • केवल बफर ज़ोन में पर्यटकों को सीमित रूप से प्रवेश की अनुमति होगी।

  • कोर ज़ोन पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि वन्यजीवों विशेषकर बाघों को मैटिंग सीज़न में शांति मिल सके।

  • बारिश के कारण रास्ते भी जोखिम भरे हो जाते हैं, जिससे पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-water-jungle-and-public-will-be-inaugurated-by-pm-cm/article-25990

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.