एमपी का मौसम 12 जनवरी 2025: सागर, जबलपुर जैसे कई जिलों में गरजेंगे बादल, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Bhopal, MP

एमपी में ठंडी हवाओं का मिजाज बदला है। इसके कारण तापमान में बदलाव देखे जा रहे हैं। रीवा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 29.01 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बादल छाए। वहीं रविवार को कई जिलों में बारिश की संभावना है।

imagesमध्य प्रदेश के मौसम से ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। इसी कारण प्रदेश के दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने लगी है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज हुई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अधिकतम तापमान देखा जाए तो नर्मदापुरम जिले में 29.01 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के मौसम में करवट ली है। इस कारण शनिवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं राजधानी भोपाल में तो शनिवार देर रात बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शनिवार को प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी में 7.2, रायसेन में 8.5, राजगढ़ में 7.2, भोपाल में 8.5, ग्वालियर में 9.5, इंदौर में 14.02, उज्जैन में 11.8, जबलपुर में 7.5, खजुराहो में 6.6, मंडला में 5.4, रीवा में पांच और बालाघाट में 7.5 उमरिया में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 27, ग्वालियर में 21.2, इंदौर में 27.02, उज्जैन में 27.5, जबलपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

कोहरे ने बिछाई चादर

वहीं प्रदेश में कोहरे की दस्तक भी देखी गई। ग्वालियर में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई। वहीं सतना जिले में भी दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच दर्ज हुई।

नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ठंड होगी तेज

वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग स्थान में बनी मौसम प्रणालियों के कारण निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही है जबकि ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस कारण बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है। रविवार और सोमवार को प्रदेश में बारिश भी हो सकती है वहीं 14 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत में आने वाला है, इस कारण ठंड में फिर तेजी देखी जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2025 By दैनिक जागरण

एमपी का मौसम 12 जनवरी 2025: सागर, जबलपुर जैसे कई जिलों में गरजेंगे बादल, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Bhopal, MP

imagesमध्य प्रदेश के मौसम से ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। इसी कारण प्रदेश के दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने लगी है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज हुई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अधिकतम तापमान देखा जाए तो नर्मदापुरम जिले में 29.01 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के मौसम में करवट ली है। इस कारण शनिवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं राजधानी भोपाल में तो शनिवार देर रात बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शनिवार को प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी में 7.2, रायसेन में 8.5, राजगढ़ में 7.2, भोपाल में 8.5, ग्वालियर में 9.5, इंदौर में 14.02, उज्जैन में 11.8, जबलपुर में 7.5, खजुराहो में 6.6, मंडला में 5.4, रीवा में पांच और बालाघाट में 7.5 उमरिया में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 27, ग्वालियर में 21.2, इंदौर में 27.02, उज्जैन में 27.5, जबलपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

कोहरे ने बिछाई चादर

वहीं प्रदेश में कोहरे की दस्तक भी देखी गई। ग्वालियर में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई। वहीं सतना जिले में भी दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच दर्ज हुई।

नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ठंड होगी तेज

वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग स्थान में बनी मौसम प्रणालियों के कारण निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही है जबकि ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस कारण बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है। रविवार और सोमवार को प्रदेश में बारिश भी हो सकती है वहीं 14 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत में आने वाला है, इस कारण ठंड में फिर तेजी देखी जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-weather-12-january-2025-clouds-will-thunder-in-many/article-7499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.