MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पारा 40 पार, कई शहरों में तेज गर्मी का कहर

भोपाल (म.प्र.)

On

रतलाम सबसे गर्म शहर, 18 शहरों में 37°C से ज्यादा तापमान; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

मध्यप्रदेश में गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालात यह हैं कि कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब गर्मी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 15 अप्रैल के आसपास एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसका असर मध्यप्रदेश पर सीमित ही रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत हैं।

रतलाम सबसे गर्म, कई शहरों में 37°C पार

शनिवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 39.4°C, धार में 39.2°C और खरगोन में 39°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं उज्जैन और गुना में 38°C, जबकि इंदौर, सागर और रायसेन में 37.6°C के आसपास तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल में 36.8°C, जबलपुर में 36.6°C और ग्वालियर में 35.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

तेज गर्मी का दौर शुरू

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अब गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ लू जैसे हालात बनने की संभावना भी जताई जा रही है। खासतौर पर मालवा और निमाड़ क्षेत्र में गर्मी ज्यादा तीखी रह सकती है।

क्या है वजह

विशेषज्ञों के अनुसार साफ आसमान, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। फिलहाल किसी बड़े मौसम सिस्टम का प्रभाव न होने से गर्मी का असर लगातार बना रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2026 By Nitin Trivedi

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पारा 40 पार, कई शहरों में तेज गर्मी का कहर

भोपाल (म.प्र.)

मध्यप्रदेश में गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालात यह हैं कि कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब गर्मी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 15 अप्रैल के आसपास एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसका असर मध्यप्रदेश पर सीमित ही रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत हैं।

रतलाम सबसे गर्म, कई शहरों में 37°C पार

शनिवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 39.4°C, धार में 39.2°C और खरगोन में 39°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं उज्जैन और गुना में 38°C, जबकि इंदौर, सागर और रायसेन में 37.6°C के आसपास तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल में 36.8°C, जबलपुर में 36.6°C और ग्वालियर में 35.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

तेज गर्मी का दौर शुरू

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अब गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ लू जैसे हालात बनने की संभावना भी जताई जा रही है। खासतौर पर मालवा और निमाड़ क्षेत्र में गर्मी ज्यादा तीखी रह सकती है।

क्या है वजह

विशेषज्ञों के अनुसार साफ आसमान, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। फिलहाल किसी बड़े मौसम सिस्टम का प्रभाव न होने से गर्मी का असर लगातार बना रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-weather-update-mercury-crosses-40-in-madhya-pradesh-severe/article-50906

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.