MP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल (म.प्र.)

On

मौसम के बदलते मिजाज के बीच गर्मी अपने पूरे चरम पर है। आलम ये है कि प्रदेश  के अधिकांश जिलो में तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है। राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के चलते आम जन जीवन बेहाल है। वहीं राजधानी भोपाल भी इस बार सबसे अधिक गर्म शहरों में शामिल होने को है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन  सक्रिय है जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा । यही वजह है कि तेज गर्मी के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
गरज चमक के साथ प्रदेश  के ग्वालियर, गुना, छिंगवाड़ा, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, बालाघाट, मंडला, मंदसौर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर सहित अन्य जिलों में कहीं - कहीं हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिती बन सकती है। हालांकि इन सबके बीच इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, बुरहानपुर, कटनी, बैतूल, सीहोर और खरगोन जैसे क्षेत्रों में तापमान अधिक रहेगा। सूरज के तेज प्रकोप के चलते लू भी चलेगी।
 
सबसे अधिक तापमान सीधी में
इस बार अब तक सबसे अधिक तापमान सीधी जिले में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि करीब 8 साल बाद राजधानी भोपाल में भी पारा 43.7 डिग्री तक पहुंचा है। यही वजह है कि बीते दिन भोपाल प्रदेश  का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। उधर रायसेन, खजुराहो, खंडवा, नरसिंहपुर और सतना में भी पारा 42 डिग्री रहा। फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद अभी नहीं है। 
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2026 By Nitin Trivedi

MP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल (म.प्र.)

मौसम के बदलते मिजाज के बीच गर्मी अपने पूरे चरम पर है। आलम ये है कि प्रदेश  के अधिकांश जिलो में तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है। राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के चलते आम जन जीवन बेहाल है। वहीं राजधानी भोपाल भी इस बार सबसे अधिक गर्म शहरों में शामिल होने को है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन  सक्रिय है जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा । यही वजह है कि तेज गर्मी के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
गरज चमक के साथ प्रदेश  के ग्वालियर, गुना, छिंगवाड़ा, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, बालाघाट, मंडला, मंदसौर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर सहित अन्य जिलों में कहीं - कहीं हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिती बन सकती है। हालांकि इन सबके बीच इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, बुरहानपुर, कटनी, बैतूल, सीहोर और खरगोन जैसे क्षेत्रों में तापमान अधिक रहेगा। सूरज के तेज प्रकोप के चलते लू भी चलेगी।
 
सबसे अधिक तापमान सीधी में
इस बार अब तक सबसे अधिक तापमान सीधी जिले में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि करीब 8 साल बाद राजधानी भोपाल में भी पारा 43.7 डिग्री तक पहुंचा है। यही वजह है कि बीते दिन भोपाल प्रदेश  का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। उधर रायसेन, खजुराहो, खंडवा, नरसिंहपुर और सतना में भी पारा 42 डिग्री रहा। फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद अभी नहीं है। 
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-weather-update-rain-alert-in-many-districts-amid-scorching/article-52377

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.