- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP Weather Update: बारिश से राहत, अगले चार दिन सिर्फ रिमझिम फुहारें
MP Weather Update: बारिश से राहत, अगले चार दिन सिर्फ रिमझिम फुहारें
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से अब राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में केवल हल्की-फुल्की बारिश ही होगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में रिमझिम फुहारें पड़ेंगी। आज रविवार को कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं है।
सिस्टम कमजोर पड़ा
शनिवार को एमपी में दो स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय रहे थे, जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बरसात हुई। लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल केवल हल्की बारिश ही देखने को मिलेगी।
डैम के गेट खोले गए
तेज बारिश से जलस्तर बढ़ने पर शनिवार को भोपाल के भदभदा, मंदसौर के गांधी सागर और रायसेन के हलाली डैम के गेट खोले गए। इससे कई नदी-नाले भी उफान पर आ गए थे।
मानसून का हाल
इस मानसून सीजन में अब तक 40.6 इंच पानी गिर चुका है, जो सामान्य से ज्यादा यानी 111% है। सामान्य तौर पर इस समय तक 32.8 इंच वर्षा होती है। एमपी की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि पिछले साल 44 इंच पानी गिरा था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए