MP Weather Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार, 9 जिलों में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में ठंड ने जनवरी की शुरुआत में ही लोगों को कंपा दिया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रात ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा आवागमन में बाधा बन रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

9 जिलों में अति घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर–चंबल और विंध्य क्षेत्र के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।
ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई गई है।

पचमढ़ी रहा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान

प्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी एक बार फिर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • शिवपुरी – 6 डिग्री

  • टीकमगढ़ – 8 डिग्री

  • राजगढ़ – 9 डिग्री

  • रीवा – 9.2 डिग्री

  • भोपाल – 10.6 डिग्री

  • ग्वालियर – 10.2 डिग्री

  • इंदौर – 12.4 डिग्री सेल्सियस

बैतूल में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

जिले में इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया है। कई इलाकों में दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली और जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन सुबह के समय फिर घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By दैनिक जागरण

MP Weather Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार, 9 जिलों में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में ठंड ने जनवरी की शुरुआत में ही लोगों को कंपा दिया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रात ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा आवागमन में बाधा बन रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

9 जिलों में अति घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर–चंबल और विंध्य क्षेत्र के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।
ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई गई है।

पचमढ़ी रहा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान

प्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी एक बार फिर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • शिवपुरी – 6 डिग्री

  • टीकमगढ़ – 8 डिग्री

  • राजगढ़ – 9 डिग्री

  • रीवा – 9.2 डिग्री

  • भोपाल – 10.6 डिग्री

  • ग्वालियर – 10.2 डिग्री

  • इंदौर – 12.4 डिग्री सेल्सियस

बैतूल में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

जिले में इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया है। कई इलाकों में दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली और जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन सुबह के समय फिर घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-weather-update-severe-cold-and-fog-hit-orange-alert/article-41894

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.