MP : दो दिन और बरसेगा पानी, फिर साफ होगा आसमान

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में अब मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर तक राज्य से मानसून पूरी तरह लौट सकता है। हालांकि, उसके पहले एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसी वजह से प्रदेश के 26 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, देवास, शाजापुर, गुना और शिवपुरी में वर्षा हो सकती है। वहीं टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल में टूटा 16 साल पुराना रिकॉर्ड
बीते 48 घंटे में कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में 16 साल बाद महज दो घंटे में ही साढ़े दो इंच पानी बरसा। सोमवार को भोपाल, रायसेन, हरदा और गुना जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

10 अक्टूबर से मौसम रहेगा साफ
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 9 अक्टूबर तक कुछ जिलों में बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 10 अक्टूबर से आसमान साफ रहने और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है।

इन जिलों से पहले ही विदा हुआ मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, भिंड, गुना, आगर मालवा, दतिया, रतलाम और नीमच जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है। वहीं, अशोकनगर और राजगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मानसून की वापसी हो गई है। बाकी प्रदेश से भी 10 से 12 अक्टूबर के बीच मानसून के पूरी तरह लौटने की संभावना जताई गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : दो दिन और बरसेगा पानी, फिर साफ होगा आसमान

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में अब मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर तक राज्य से मानसून पूरी तरह लौट सकता है। हालांकि, उसके पहले एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसी वजह से प्रदेश के 26 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, देवास, शाजापुर, गुना और शिवपुरी में वर्षा हो सकती है। वहीं टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल में टूटा 16 साल पुराना रिकॉर्ड
बीते 48 घंटे में कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में 16 साल बाद महज दो घंटे में ही साढ़े दो इंच पानी बरसा। सोमवार को भोपाल, रायसेन, हरदा और गुना जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

10 अक्टूबर से मौसम रहेगा साफ
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 9 अक्टूबर तक कुछ जिलों में बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 10 अक्टूबर से आसमान साफ रहने और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है।

इन जिलों से पहले ही विदा हुआ मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, भिंड, गुना, आगर मालवा, दतिया, रतलाम और नीमच जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है। वहीं, अशोकनगर और राजगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मानसून की वापसी हो गई है। बाकी प्रदेश से भी 10 से 12 अक्टूबर के बीच मानसून के पूरी तरह लौटने की संभावना जताई गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-will-rain-for-two-days-and-the-sky-will/article-34925

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.