MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 सम्पन्न: चार शहरों में 44 हजार अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, सेंटरों पर पुख्ता इंतजाम

Indore, MP

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा रविवार को सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2024 का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के चार प्रमुख शहरों – इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में आयोजित की गई, जिसमें करीब 44 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

इंदौर में सर्वाधिक 85 सेंटर, अटेंडेंस मात्र 43%
इंदौर में इस परीक्षा के लिए सबसे अधिक 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 31,839 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। हालांकि, इंदौर में अटेंडेंस केवल 43% रही, जो अन्य शहरों की तुलना में काफी कम थी। अन्य तीन शहरों में उपस्थिति 86% के करीब रही। OSD आर. पंचभाई ने बताया कि इंदौर में कम उपस्थिति का कारण कई अभ्यर्थियों का प्रदेश के बाहर से परीक्षा देने आना है।

नीट की चूक से सीखा सबक, बिजली व्यवस्था रही सशक्त
हाल ही में हुए नीट एग्जाम में बिजली कटौती की घटनाओं से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, इन्वर्टर और इमरजेंसी बल्ब की समुचित व्यवस्था की थी। 117 परीक्षा केंद्रों पर यह सुविधाएं सुनिश्चित की गईं, ताकि किसी भी तकनीकी बाधा से परीक्षा प्रभावित न हो।

महिला अभ्यर्थियों से गहने उतरवाने की घटना पर आयोग गंभीर
इंदौर के एक परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों के गहने उतरवाए जाने की शिकायत सामने आई। बताया गया कि नाक की लोंग, कान की बाली और मंगलसूत्र तक उतरवाए गए। इस पर आयोग के OSD ने स्पष्ट किया कि ऐसे कोई निर्देश आयोग द्वारा नहीं दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर ग्राउंड फ्लोर पर रूम आवंटित करने और सहलेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सहलेखक के साथ आने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय भी दिया गया – एक घंटे की परीक्षा में 20 मिनट और तीन घंटे की परीक्षा में 60 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम।

सख्त चेकिंग और दो सत्रों में परीक्षा
परीक्षा को दो सत्रों में आयोजित किया गया – प्रथम सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 1 से 4 बजे तक। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त ID साथ लाने के निर्देश थे। जिनके पास प्रवेश पत्र नहीं थे, उन्हें प्रपत्र-6 भरवाकर एंट्री दी गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 सम्पन्न: चार शहरों में 44 हजार अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, सेंटरों पर पुख्ता इंतजाम

Indore, MP

इंदौर में सर्वाधिक 85 सेंटर, अटेंडेंस मात्र 43%
इंदौर में इस परीक्षा के लिए सबसे अधिक 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 31,839 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। हालांकि, इंदौर में अटेंडेंस केवल 43% रही, जो अन्य शहरों की तुलना में काफी कम थी। अन्य तीन शहरों में उपस्थिति 86% के करीब रही। OSD आर. पंचभाई ने बताया कि इंदौर में कम उपस्थिति का कारण कई अभ्यर्थियों का प्रदेश के बाहर से परीक्षा देने आना है।

नीट की चूक से सीखा सबक, बिजली व्यवस्था रही सशक्त
हाल ही में हुए नीट एग्जाम में बिजली कटौती की घटनाओं से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, इन्वर्टर और इमरजेंसी बल्ब की समुचित व्यवस्था की थी। 117 परीक्षा केंद्रों पर यह सुविधाएं सुनिश्चित की गईं, ताकि किसी भी तकनीकी बाधा से परीक्षा प्रभावित न हो।

महिला अभ्यर्थियों से गहने उतरवाने की घटना पर आयोग गंभीर
इंदौर के एक परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों के गहने उतरवाए जाने की शिकायत सामने आई। बताया गया कि नाक की लोंग, कान की बाली और मंगलसूत्र तक उतरवाए गए। इस पर आयोग के OSD ने स्पष्ट किया कि ऐसे कोई निर्देश आयोग द्वारा नहीं दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर ग्राउंड फ्लोर पर रूम आवंटित करने और सहलेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सहलेखक के साथ आने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय भी दिया गया – एक घंटे की परीक्षा में 20 मिनट और तीन घंटे की परीक्षा में 60 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम।

सख्त चेकिंग और दो सत्रों में परीक्षा
परीक्षा को दो सत्रों में आयोजित किया गया – प्रथम सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 1 से 4 बजे तक। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त ID साथ लाने के निर्देश थे। जिनके पास प्रवेश पत्र नहीं थे, उन्हें प्रपत्र-6 भरवाकर एंट्री दी गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mppsc-assistant-professor-exam-2024-in-four-cities-44-thousand-candidates/article-22859

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.