MPPSC राज्य सेवा परीक्षा का मेन्स 2024 और प्री 2025 का रिजल्ट जारी, यहां देंखे लिस्ट

Indore, MP

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा 16 फरवरी को आयोजित परीक्षा का परिणाम करीब 18 दिनों के भीतर ही जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया है, आयोग द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है. यह परीक्षा विभिन्न विभागों के 110 पदों के लिए आयोजित की गई थी.

मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे अभ्यर्थी (MPPSC 2025)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी द्वारा 158 पदों के लिए आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम जारी किया गया. आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है. प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे.

87/13 के फार्मूले पर जारी हुआ परिणाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के ओएसडीआर पंचभाई के अनुसार आयोग द्वारा राज्यसभा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है. परीक्षा परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है. यह चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे. आयोग द्वारा 87/13 के फार्मूले के आधार पर ग्रुप ए और ग्रुप बी में यह परीक्षा परिणाम जारी किया गया है.

342 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा 16 फरवरी को आयोजित परीक्षा पूरे प्रदेश में 52 जिला मुख्यालयों में हुई. इस परीक्षा के लिए कुल 342 केंद्र बनाए गए. 158 पदों के लिए हुई परीक्षा में 38 पद अनारक्षित वर्ग, 24 पद एससी वर्ग, 48 पद एसटी, 35 पद ओबीसी वर्ग और 13 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के हैं. इन 158 पदों में राज्य प्रशासनिक सेवा एसडीएम के 10 पद राज्य पुलिस सेवा डीएसपी के 22 पद. बाल विकास परियोजना अधिकारी के 64 पद. वित्त विभाग के 14 पद. सहकारी निरीक्षक के 7 पद सहित अन्य शामिल हैं

साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होंगे अभ्यर्थी (MPPSC 2024)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने बुधवार शाम राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम भी जारी किया. आयोग द्वारा जारी किए गए परिणामों में साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने वाले 306 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई. मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे. साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आयोग द्वारा जल्द में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

87/13 के फार्मूले पर जारी हुआ परिणाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ओएसडीआर पंचभाई के अनुसार आयोग द्वारा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम जारी किया गया है. आयोग द्वारा 87/13 के फार्मूले के आधार पर यह परीक्षा परिणाम जारी किया गया है.

सिलेबस और अंकों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में कुछ परिवर्तन किए गए थे. जिसमें सिलेबस में थोड़ा बदलाव किया गया. नए सिलेबस में सामान्य अध्ययन पेपर 3 में फिजिक्स और केमिस्ट्री को हटाकर अर्थशास्त्र को जोड़ा गया. इसके अलावा भारतीय दर्शन के तहत देवी अहिल्याबाई होलकर को भी शामिल किया गया है. साल 2023 में हुए परीक्षा में 175 अकों का इंटरव्यू था, जिसे बढ़ा कर 185 कर दिया गया है. पहले जहां पूरी परीक्षा 1400 अंकों के 6 प्रश्नपत्र और 175 अंकों का इंटरव्यू होता था, तो वहीं इस बार 1500 अंकों 6 प्रश्नपत्र और 185 अंकों का इंटरव्यू होगा. जिससे कुल अंक 1685 हो जाएंगे।

1200-675-23677522-thumbnail-16x9-ss

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा का मेन्स 2024 और प्री 2025 का रिजल्ट जारी, यहां देंखे लिस्ट

Indore, MP

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. आयोग द्वारा 16 फरवरी को आयोजित परीक्षा का परिणाम करीब 18 दिनों के भीतर ही जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया है, आयोग द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है. यह परीक्षा विभिन्न विभागों के 110 पदों के लिए आयोजित की गई थी.

मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे अभ्यर्थी (MPPSC 2025)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी द्वारा 158 पदों के लिए आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम जारी किया गया. आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है. प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे.

87/13 के फार्मूले पर जारी हुआ परिणाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के ओएसडीआर पंचभाई के अनुसार आयोग द्वारा राज्यसभा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है. परीक्षा परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है. यह चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे. आयोग द्वारा 87/13 के फार्मूले के आधार पर ग्रुप ए और ग्रुप बी में यह परीक्षा परिणाम जारी किया गया है.

342 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा 16 फरवरी को आयोजित परीक्षा पूरे प्रदेश में 52 जिला मुख्यालयों में हुई. इस परीक्षा के लिए कुल 342 केंद्र बनाए गए. 158 पदों के लिए हुई परीक्षा में 38 पद अनारक्षित वर्ग, 24 पद एससी वर्ग, 48 पद एसटी, 35 पद ओबीसी वर्ग और 13 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के हैं. इन 158 पदों में राज्य प्रशासनिक सेवा एसडीएम के 10 पद राज्य पुलिस सेवा डीएसपी के 22 पद. बाल विकास परियोजना अधिकारी के 64 पद. वित्त विभाग के 14 पद. सहकारी निरीक्षक के 7 पद सहित अन्य शामिल हैं

साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होंगे अभ्यर्थी (MPPSC 2024)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने बुधवार शाम राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम भी जारी किया. आयोग द्वारा जारी किए गए परिणामों में साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने वाले 306 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई. मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे. साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आयोग द्वारा जल्द में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

87/13 के फार्मूले पर जारी हुआ परिणाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ओएसडीआर पंचभाई के अनुसार आयोग द्वारा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम जारी किया गया है. आयोग द्वारा 87/13 के फार्मूले के आधार पर यह परीक्षा परिणाम जारी किया गया है.

सिलेबस और अंकों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में कुछ परिवर्तन किए गए थे. जिसमें सिलेबस में थोड़ा बदलाव किया गया. नए सिलेबस में सामान्य अध्ययन पेपर 3 में फिजिक्स और केमिस्ट्री को हटाकर अर्थशास्त्र को जोड़ा गया. इसके अलावा भारतीय दर्शन के तहत देवी अहिल्याबाई होलकर को भी शामिल किया गया है. साल 2023 में हुए परीक्षा में 175 अकों का इंटरव्यू था, जिसे बढ़ा कर 185 कर दिया गया है. पहले जहां पूरी परीक्षा 1400 अंकों के 6 प्रश्नपत्र और 175 अंकों का इंटरव्यू होता था, तो वहीं इस बार 1500 अंकों 6 प्रश्नपत्र और 185 अंकों का इंटरव्यू होगा. जिससे कुल अंक 1685 हो जाएंगे।

1200-675-23677522-thumbnail-16x9-ss

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mppsc-state-service-examination-mains-2024-and-pre-2025-results/article-12811

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.