फूलों से सजी MP की ‘छोटी अयोध्या’, रामनवमी पर धार्मिक नगरी ओरछा हुआ राममय, जानें क्या है रामराजा मंदिर का इतिहास

Orchha, MP

निवाड़ी जिले के ओरछा को यूं ही नहीं ‘छोटी अयोध्या’ कहा जाता. रामनवमी के अवसर पर इस पावन नगर में जो उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिलता है, वह किसी भी मायने में अयोध्या से कम नहीं है. बुंदेलखंड की इस ऐतिहासिक नगरी में भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है और रामनवमी उनके राज्याभिषेक का पर्व बन जाता है.

सालों से चली आ रही यह परंपरा

रानी कुंवर गणेशी की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से शुरू हुई थी. 16वीं सदी में ओरछा के राजा मधुकर शाह कृष्ण भक्त थे, जबकि उनकी पत्नी रामभक्त. एक दिन जब रानी ने राम पूजा का आग्रह किया, तो राजा ने तंज कसते हुए कहा, “अगर राम में आस्था है तो उन्हें ओरछा ले आओ.”

रानी ने संकल्प लिया

रानी अयोध्या गईं और सरयू किनारे कठोर तपस्या शुरू की. कई दिन उपवास करने के बाद श्रीराम प्रकट हुए और तीन शर्तों पर ओरछा चलने को राजी हुए. वे पैदल चलेंगे, जहां बैठेंगे वहीं रहेंगे और ओरछा में राजा की तरह पूजे जाएंगे. रानी रामलला को ओरछा लाईं और अस्थायी रूप से अपने महल में विराजमान किया. जैसे ही वह उन्हें चतुर्भुज मंदिर ले जाने की तैयारी कर रही थीं, रामलला वहीं स्थायी रूप से स्थापित हो गए. तब से यह महल “राजा राम मंदिर” बन गया और राम, ओरछा के राजा.

लाखों फूलों से सजाया दरबार

रामनवमी 2025 पर राजा राम के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी. मंदिर को दिल्ली से मंगवाए दो ट्रक फूलों से सजाया गया और विशेष झांकियों से नगर राममय हो गया. वहां हर सुबह राजा राम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है. क्योंकि यह सिर्फ आस्था नहीं, ‘रामराज्य’ की जीवंत मिसाल है. ओरछा में राम मंदिर नहीं, राम का राज चलता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

फूलों से सजी MP की ‘छोटी अयोध्या’, रामनवमी पर धार्मिक नगरी ओरछा हुआ राममय, जानें क्या है रामराजा मंदिर का इतिहास

Orchha, MP

निवाड़ी जिले के ओरछा को यूं ही नहीं ‘छोटी अयोध्या’ कहा जाता. रामनवमी के अवसर पर इस पावन नगर में जो उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिलता है, वह किसी भी मायने में अयोध्या से कम नहीं है. बुंदेलखंड की इस ऐतिहासिक नगरी में भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है और रामनवमी उनके राज्याभिषेक का पर्व बन जाता है.

सालों से चली आ रही यह परंपरा

रानी कुंवर गणेशी की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से शुरू हुई थी. 16वीं सदी में ओरछा के राजा मधुकर शाह कृष्ण भक्त थे, जबकि उनकी पत्नी रामभक्त. एक दिन जब रानी ने राम पूजा का आग्रह किया, तो राजा ने तंज कसते हुए कहा, “अगर राम में आस्था है तो उन्हें ओरछा ले आओ.”

रानी ने संकल्प लिया

रानी अयोध्या गईं और सरयू किनारे कठोर तपस्या शुरू की. कई दिन उपवास करने के बाद श्रीराम प्रकट हुए और तीन शर्तों पर ओरछा चलने को राजी हुए. वे पैदल चलेंगे, जहां बैठेंगे वहीं रहेंगे और ओरछा में राजा की तरह पूजे जाएंगे. रानी रामलला को ओरछा लाईं और अस्थायी रूप से अपने महल में विराजमान किया. जैसे ही वह उन्हें चतुर्भुज मंदिर ले जाने की तैयारी कर रही थीं, रामलला वहीं स्थायी रूप से स्थापित हो गए. तब से यह महल “राजा राम मंदिर” बन गया और राम, ओरछा के राजा.

लाखों फूलों से सजाया दरबार

रामनवमी 2025 पर राजा राम के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी. मंदिर को दिल्ली से मंगवाए दो ट्रक फूलों से सजाया गया और विशेष झांकियों से नगर राममय हो गया. वहां हर सुबह राजा राम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है. क्योंकि यह सिर्फ आस्था नहीं, ‘रामराज्य’ की जीवंत मिसाल है. ओरछा में राम मंदिर नहीं, राम का राज चलता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mps-chhoti-ayodhya-adorned-with-flowers-know-the-religious-city/article-16946

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.