MP की बेटी ने JEE में हासिल किए 92.29 %, पहले भी देश का बढ़ाया है मान

RATLAM, MP

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 फरवरी 2025 को JEE Main का रिजल्ट जारी किया. इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2.50 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा पास की और अब वे JEE Advanced की काउंसलिंग के लिए पात्र हैं.

मध्य प्रदेश  के रतलाम  की रहने वाली दिशा पिरोदिया नेपरीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. दिशा ने 92.29 पर्सेंटाइल हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता के बाद घर-परिवार और मोहल्ले में ख़ुशी की लहर है.  दरअसल, दिशा अभी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं. उन्होंने बताया कि JEE Main एक कठिन परीक्षा होती है, जिसमें हर साल लाखों छात्र बैठते हैं... लेकिन सीटें बहुत कम होती हैं. दिशा ने बताया कि इस परीक्षा को पास करने के लिए दिशा ने दिन-रात मेहनत की, घंटों पढ़ाई की और पूरी लगन के साथ तैयारी की... इसके बाद जब रिजल्ट आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. परिवार भी उनकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है.

पहले भी देश का किया है नाम रोशन

मालूम हो कि दिशा पढ़ने लिखने में पहले से ही काफी अव्वल रही है. ये पहली बार नहीं है जब दिशा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. कुछ महीने पहले वह प्रधानमंत्री के प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम के तहत भारत की तरफ से जापान गई थीं. उनकी इस उपलब्धि को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी इसे अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया था. 

PM मोदी ने दिया था शुभकामना संदेश

साथ ही जब दिशा जापान गई थी... तब वहां से लौटने के बाद दिशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी थी. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा था कि देश के युवा 2047 के विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने तब सभी छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं. जिसके बाद दिशा ने इस रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से खुद को होनहार साबित कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

JEE Main 2025 का रिजल्ट जारी

गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 फरवरी 2025 को JEE Main का रिजल्ट जारी किया. इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2.50 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा पास की और अब वे JEE Advanced की काउंसलिंग के लिए पात्र हैं. इस बार 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया... जिनमें से 13 पुरुष और सिर्फ 1 महिला छात्रा हैं.

दिशा ने बताया कि मेरा अगला लक्ष्य JEE Advanced परीक्षा को पास कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना है. वैसे उनकी इस सफलता से शहर के अन्य छात्र भी प्रेरित हो रहे हैं. दिशा का कहना है कि अगर मेहनत और धैर्य हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दिशा पिरोदिया की ये सफलता हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करना चाहता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

MP की बेटी ने JEE में हासिल किए 92.29 %, पहले भी देश का बढ़ाया है मान

RATLAM, MP

मध्य प्रदेश  के रतलाम  की रहने वाली दिशा पिरोदिया नेपरीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. दिशा ने 92.29 पर्सेंटाइल हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता के बाद घर-परिवार और मोहल्ले में ख़ुशी की लहर है.  दरअसल, दिशा अभी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं. उन्होंने बताया कि JEE Main एक कठिन परीक्षा होती है, जिसमें हर साल लाखों छात्र बैठते हैं... लेकिन सीटें बहुत कम होती हैं. दिशा ने बताया कि इस परीक्षा को पास करने के लिए दिशा ने दिन-रात मेहनत की, घंटों पढ़ाई की और पूरी लगन के साथ तैयारी की... इसके बाद जब रिजल्ट आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. परिवार भी उनकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है.

पहले भी देश का किया है नाम रोशन

मालूम हो कि दिशा पढ़ने लिखने में पहले से ही काफी अव्वल रही है. ये पहली बार नहीं है जब दिशा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. कुछ महीने पहले वह प्रधानमंत्री के प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम के तहत भारत की तरफ से जापान गई थीं. उनकी इस उपलब्धि को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी इसे अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया था. 

PM मोदी ने दिया था शुभकामना संदेश

साथ ही जब दिशा जापान गई थी... तब वहां से लौटने के बाद दिशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी थी. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा था कि देश के युवा 2047 के विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने तब सभी छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं. जिसके बाद दिशा ने इस रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से खुद को होनहार साबित कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

JEE Main 2025 का रिजल्ट जारी

गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 फरवरी 2025 को JEE Main का रिजल्ट जारी किया. इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2.50 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा पास की और अब वे JEE Advanced की काउंसलिंग के लिए पात्र हैं. इस बार 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया... जिनमें से 13 पुरुष और सिर्फ 1 महिला छात्रा हैं.

दिशा ने बताया कि मेरा अगला लक्ष्य JEE Advanced परीक्षा को पास कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना है. वैसे उनकी इस सफलता से शहर के अन्य छात्र भी प्रेरित हो रहे हैं. दिशा का कहना है कि अगर मेहनत और धैर्य हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दिशा पिरोदिया की ये सफलता हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करना चाहता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mps-daughter-achieved-the-country-in-jee-9229-even-earlier/article-10081

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.