एमपी के मुकुंद बने ऑल इंडिया सीए टॉपर: धामनोद के स्टेशनरी व्यापारी के बेटे ने रचा इतिहास, 600 में से 500 अंक हासिल

Dhar, MP

धार जिले के छोटे से कस्बे धामनोद के मुकुंद आगीवाल ने देशभर में मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। मुकुंद ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR-1) हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरा नगर गर्वित है।

 मुकुंद के पिता पवन आगीवाल धामनोद में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं, जबकि मां ज्योति आगीवाल गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता पर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।

छोटे कस्बे से मिली बड़ी सफलता

मुकुंद ने बताया कि बचपन से ही सीए बनने का सपना देखा था। 12वीं के बाद से उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से तैयारी शुरू की और अपनी आर्टिकलशिप पुणे में पूरी की। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने पहले ही ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित कर दी थी।
अब सीए फाइनल में उन्हें 600 में से 500 अंक (83.33%) मिले हैं, जो पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

“सफलता मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है”

मुकुंद ने कहा कि “सफलता के लिए लगातार मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। प्रतिभा केवल बड़े शहरों में नहीं, छोटे कस्बों में भी छिपी होती है।”
उन्होंने आगे बताया कि आज के समय में अंग्रेजी पर पकड़ होना भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अधिकांश प्रोफेशनल संस्थान इसी भाषा में कार्य करते हैं।

घर में गूंजे जश्न के गीत

जैसे ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 3 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया और प्रेसिडेंट ने मुकुंद को फोन पर AIR-1 की जानकारी दी, घर में जश्न का माहौल बन गया। बधाई देने वालों का तांता लग गया और नगरभर में मिठाइयां बांटी गईं।

शुरुआत से थी लगन

मुकुंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल स्कूल, धामनोद से प्राप्त की थी। उन्होंने 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाएं फर्स्ट डिविजन से उत्तीर्ण कीं।
पिता पवन आगीवाल का कहना है कि “मुकुंद ने हमेशा अनुशासन और मेहनत को प्राथमिकता दी। उसकी सफलता हमारे परिवार ही नहीं, पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।”

भविष्य की योजना

मुकुंद फिलहाल किसी नामी संस्था में काम करना चाहते हैं ताकि व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकें। इसके बाद वे अपने ही शह

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

र धामनोद में कुछ नया और सार्थक कार्य शुरू करने की योजना रखते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mps-mukund-became-all-india-ca-topper-dhamnods-stationery-businessmans/article-36956

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.