वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर, रोजाना 100 किलोमीटर दौड़ रहा एमपी का अल्ट्रा मैराथन रनर

INDORE, MP

इंदौर के सौरभ जखे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में जुटे हैं. इंडिया को अल्ट्रा मैराथन रनर में वर्ल्ड चैंपियन बनाने प्रतिदिन लगा रहे 100 किलोमीटर दौड़.

क्या कोई व्यक्ति 1 महीने तक लगातार रोज 100 किलोमीटर दौड़ सकता है? जी हां इंदौर के सौरभ जखे ने इंडिया को अल्ट्रा मैराथन रनर में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए यह दौड़ शुरू की है. जिसके तहत वे एक महीने तक लगातार प्रतिदिन 100 किलोमीटर दौड़ लगा रहे हैं. पेशे से डिलीवरी बॉय सौरभ की कोशिश है कि अमेरिका के अल्ट्रा मैराथन के जिस रिकॉर्ड को अब तक कोई रनर नहीं तोड़ पाया उसे वह भारत के नाम करेंगे.

सौरभ को बचपन से है रनिंग का शौक
इंदौर के मुसाखेड़ी में रहने वाले डिलीवरी बॉय सौरभ जखे को बचपन से ही रनिंग का शौक था. अपने अल्ट्रा मैराथन के जुनून को अपने डिलीवरी बॉय के काम के साथ वे रात में दौड़कर पूरा करते थे. हालांकि बाद में उन्हें अपने पिता से जब अल्ट्रा मैराथन यानि सबसे लंबी दौड़ दौड़ने की अनुमति मिली तो उन्होंने मैराथन रनर बनने का संकल्प कर लिया. इसके लिए उन्होंने पुणे में 100 किलोमीटर के अलावा बाघा बॉर्डर पर 160 किलोमीटर और नेपाल में 320 किलोमीटर की मैराथन कंप्लीट की है.

INDORE DELIVERY BOY SAURABH
सौरभ जखे की वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर 
 
स्टेडियम में रोजाना 100 किमी दौड़ने की अनुमति मिली
सौरभ बताते हैं कि, ''वह अब तक 80 से अधिक मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं. इसलिए उन्होंने जब देखा कि देश में अल्ट्रा मैराथन रनर फिलहाल कोई नहीं है, इसके अलावा फिलहाल एक अमेरिकी धावक द्वारा 15 दिन तक रोज 100 किलोमीटर की रनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. लिहाजा उन्होंने इस रिकार्ड को भारत के नाम करने के लिए अमेरिका की एक एजेंसी से संपर्क किया. जिसमें उन्होंने प्रतिदिन एक महीने तक इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 100 किलोमीटर प्रतिदिन रनिंग करने की सहमति दी. इसके लिए सौरभ ने अमेरिका के एक मैप बॉक्स नामक एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया.''

SAURABH RUNNING 100KM EVERY DAY
वर्ल्ड रनिंग के रिकॉर्ड की अनूठी तैयारी 
 
इस ऐप पर रनिंग की अनुमति मिलने के बाद सौरभ को एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई गई. जिसके जरिए उसकी दौड़ की सतत निगरानी चल रही है. वह संबंधित एप्लीकेशन की निगरानी में ही रोज करीब 12 घंटे दौड़ लगा रहे हैं. इंडियन बुक का रिकॉर्ड नामक संस्था से दौड़ने के रिकॉर्ड की औपचारिक अनुमति मिलने के बाद 20 फरवरी से अपनी दौड़ शुरू कर चुके हैं. जिसे वे इन दोनों इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक लगातार दौड़कर पूरा कर रहे हैं.

डाइट के लिए भी नहीं है व्यवस्था
इंदौर के युवा धावक सौरभ जखे के हौसले का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, अपने पिता के निधन के बाद अपनी मां के साथ रहकर वह डिलीवरी बॉय के कामकाज से अपना घर चलाते हैं. इन दिनों जब वे रिकॉर्ड बनाने के लिए दौड़ रहे हैं तो उनके पास फिलहाल दौड़ने के लिए अपनी व्यवस्थित डाइट के लिए भी पैसे नहीं हैं. जैसे तैसे जुगाड़ और उधार लेकर वह अपनी डाइट पूरी करके यह रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. वह बताते हैं कि, ''15 दिन तक लगातार दौड़ने का यह रिकॉर्ड 15 साल से नहीं टूटा जिसे अब हर स्थिति में 30 दिन दौड़कर तोड़ेंगे.''

रिकॉर्ड बनने पर मिलेगी स्पॉन्सरशिप
सौरभ जखे का कहना है कि, ''इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है. इसके अलावा अमेरिकी ऑनलाइन अप के जरिए उसे अल्ट्रा मैराथन रनिंग की स्पॉन्सरशिप मिलेगी. इसके बाद में देश के लिए इस खेल में आगे बढ़ेंगे.'' उन्होंने कहा, ''उन्हें पूरी उम्मीद है कि 30 दिन तक वह लगातार 100 किलोमीटर दौड़कर देश में सबसे लंबी अल्ट्रा मैराथन रनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम जरूर करेंगे.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर, रोजाना 100 किलोमीटर दौड़ रहा एमपी का अल्ट्रा मैराथन रनर

INDORE, MP

क्या कोई व्यक्ति 1 महीने तक लगातार रोज 100 किलोमीटर दौड़ सकता है? जी हां इंदौर के सौरभ जखे ने इंडिया को अल्ट्रा मैराथन रनर में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए यह दौड़ शुरू की है. जिसके तहत वे एक महीने तक लगातार प्रतिदिन 100 किलोमीटर दौड़ लगा रहे हैं. पेशे से डिलीवरी बॉय सौरभ की कोशिश है कि अमेरिका के अल्ट्रा मैराथन के जिस रिकॉर्ड को अब तक कोई रनर नहीं तोड़ पाया उसे वह भारत के नाम करेंगे.

सौरभ को बचपन से है रनिंग का शौक
इंदौर के मुसाखेड़ी में रहने वाले डिलीवरी बॉय सौरभ जखे को बचपन से ही रनिंग का शौक था. अपने अल्ट्रा मैराथन के जुनून को अपने डिलीवरी बॉय के काम के साथ वे रात में दौड़कर पूरा करते थे. हालांकि बाद में उन्हें अपने पिता से जब अल्ट्रा मैराथन यानि सबसे लंबी दौड़ दौड़ने की अनुमति मिली तो उन्होंने मैराथन रनर बनने का संकल्प कर लिया. इसके लिए उन्होंने पुणे में 100 किलोमीटर के अलावा बाघा बॉर्डर पर 160 किलोमीटर और नेपाल में 320 किलोमीटर की मैराथन कंप्लीट की है.

INDORE DELIVERY BOY SAURABH
सौरभ जखे की वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर 
 
स्टेडियम में रोजाना 100 किमी दौड़ने की अनुमति मिली
सौरभ बताते हैं कि, ''वह अब तक 80 से अधिक मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं. इसलिए उन्होंने जब देखा कि देश में अल्ट्रा मैराथन रनर फिलहाल कोई नहीं है, इसके अलावा फिलहाल एक अमेरिकी धावक द्वारा 15 दिन तक रोज 100 किलोमीटर की रनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. लिहाजा उन्होंने इस रिकार्ड को भारत के नाम करने के लिए अमेरिका की एक एजेंसी से संपर्क किया. जिसमें उन्होंने प्रतिदिन एक महीने तक इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 100 किलोमीटर प्रतिदिन रनिंग करने की सहमति दी. इसके लिए सौरभ ने अमेरिका के एक मैप बॉक्स नामक एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया.''

SAURABH RUNNING 100KM EVERY DAY
वर्ल्ड रनिंग के रिकॉर्ड की अनूठी तैयारी 
 
इस ऐप पर रनिंग की अनुमति मिलने के बाद सौरभ को एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई गई. जिसके जरिए उसकी दौड़ की सतत निगरानी चल रही है. वह संबंधित एप्लीकेशन की निगरानी में ही रोज करीब 12 घंटे दौड़ लगा रहे हैं. इंडियन बुक का रिकॉर्ड नामक संस्था से दौड़ने के रिकॉर्ड की औपचारिक अनुमति मिलने के बाद 20 फरवरी से अपनी दौड़ शुरू कर चुके हैं. जिसे वे इन दोनों इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक लगातार दौड़कर पूरा कर रहे हैं.

डाइट के लिए भी नहीं है व्यवस्था
इंदौर के युवा धावक सौरभ जखे के हौसले का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, अपने पिता के निधन के बाद अपनी मां के साथ रहकर वह डिलीवरी बॉय के कामकाज से अपना घर चलाते हैं. इन दिनों जब वे रिकॉर्ड बनाने के लिए दौड़ रहे हैं तो उनके पास फिलहाल दौड़ने के लिए अपनी व्यवस्थित डाइट के लिए भी पैसे नहीं हैं. जैसे तैसे जुगाड़ और उधार लेकर वह अपनी डाइट पूरी करके यह रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. वह बताते हैं कि, ''15 दिन तक लगातार दौड़ने का यह रिकॉर्ड 15 साल से नहीं टूटा जिसे अब हर स्थिति में 30 दिन दौड़कर तोड़ेंगे.''

रिकॉर्ड बनने पर मिलेगी स्पॉन्सरशिप
सौरभ जखे का कहना है कि, ''इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है. इसके अलावा अमेरिकी ऑनलाइन अप के जरिए उसे अल्ट्रा मैराथन रनिंग की स्पॉन्सरशिप मिलेगी. इसके बाद में देश के लिए इस खेल में आगे बढ़ेंगे.'' उन्होंने कहा, ''उन्हें पूरी उम्मीद है कि 30 दिन तक वह लगातार 100 किलोमीटर दौड़कर देश में सबसे लंबी अल्ट्रा मैराथन रनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम जरूर करेंगे.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mps-ultra-marathon-runner-running-100-km-daily/article-11334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.