ठंडी हवाओं से बदला MP का मौसम, दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट,दो-तीन डिग्री और लुढ़केगा पारा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में आ रही ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है आने वाले दिनों में दो-तीन डिग्री और तापमान में गिरावट आएगी।

मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में करीब 5.5 डिग्री की गिरावट हुई है। पिछले 3 दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी वाला मौसम रहा है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। ऐसे में कुछ शहरों में रात का तापमान फिर से 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। अभी पारा इससे अधिक ही है।

प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अनुमान 
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार  8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 फरवरी: दिन में धूप खिली रहेगी जबकि रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा। हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। 

8 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट 
मध्य प्रदेश में बुधवार को कई शहरों के तापमान में गिरावट देखी गई इनमें से भोपाल में 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई और यह 25.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 25.6 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री और जबलपुर में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह नौगांव में 25 डिग्री, धार में 25.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 25.5 डिग्री, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री, रतलाम में 26.5 डिग्री, गुना में 26.7 डिग्री, रीवा-सीधी में 27.2 डिग्री, सतना-खजुराहो में 27.4 डिग्री, सागर में 28.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 28.2 डिग्री रहा। सबसे अधिक मंडला में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

ठंडी हवाओं से बदला MP का मौसम, दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट,दो-तीन डिग्री और लुढ़केगा पारा

BHOPAL, MP

मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में करीब 5.5 डिग्री की गिरावट हुई है। पिछले 3 दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी वाला मौसम रहा है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। ऐसे में कुछ शहरों में रात का तापमान फिर से 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। अभी पारा इससे अधिक ही है।

प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अनुमान 
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार  8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 फरवरी: दिन में धूप खिली रहेगी जबकि रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा। हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। 

8 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट 
मध्य प्रदेश में बुधवार को कई शहरों के तापमान में गिरावट देखी गई इनमें से भोपाल में 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई और यह 25.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 25.6 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री और जबलपुर में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह नौगांव में 25 डिग्री, धार में 25.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 25.5 डिग्री, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री, रतलाम में 26.5 डिग्री, गुना में 26.7 डिग्री, रीवा-सीधी में 27.2 डिग्री, सतना-खजुराहो में 27.4 डिग्री, सागर में 28.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 28.2 डिग्री रहा। सबसे अधिक मंडला में 33 डिग्री दर्ज किया गया।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mps-weather-changed-by-cold-winds-to-5-degrees-and/article-9591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.