सफाई अभियान में नगर पालिका कर्मचारी ने थूका गुटका तो सीएमओ ने ठोका जुर्माना, काम नहीं आईं मिन्नतें

Damoh, MP

दमोह शहर के एक्सीलेंस स्कूल मार्ग पर रविवार सुबह सफाई अभियान के दौरान एक नगर पालिका कर्मचारी ने गुटका थूक दिया, जिस पर सीएमओ प्रदीप शर्मा ने 100 रुपए का जुर्माना कर दिया।

बता दें कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर हर रविवार को शहर में कोई भी एक स्थान चिन्हित कर शहरवासियों व प्रबुद्ध जनों के साथ स्वच्छता अभियान चलाते हैं। इसमें सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। इस रविवार को भी दमोह के एक्सीलेंस स्कूल मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। लोगों के साथ मिलकर कलेक्टर कोचर और सीएमओ शर्मा यहां पर सफाई कर रहे थे इसी दौरान नगर पालिका के अतुल नाम के कर्मचारी ने वहां पर गुटका थूक दिया। इस पर सीएमओ की नजर पड़ गई और उन्होंने अपने स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर उस कर्मचारी पर 100 रुपए का जुर्माना कराते हुए उसे दोबारा ऐसा न करने की हिदायत भी दी।

सीएमओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह लापरवाही मेरे

SAFAI
सफाई करते लोग

सामने हुई थी इसलिए जुर्माना किया गया है। आगे भी यदि कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसे ही कार्रवाई की जाएगी। बार-बार कोई व्यक्ति इस तरह की लापरवाही करता है तो उसके साथ और कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि हम अपने शहर को साफ और स्वच्छ बना सकें। कलेक्टर कोचर तो हर सप्ताह सफाई अभियान कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनसे यह अपील भी करते हैं कि हम सभी मिलकर अपने शहर को साफ करने का संकल्प लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सफाई अभियान में नगर पालिका कर्मचारी ने थूका गुटका तो सीएमओ ने ठोका जुर्माना, काम नहीं आईं मिन्नतें

Damoh, MP

बता दें कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर हर रविवार को शहर में कोई भी एक स्थान चिन्हित कर शहरवासियों व प्रबुद्ध जनों के साथ स्वच्छता अभियान चलाते हैं। इसमें सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। इस रविवार को भी दमोह के एक्सीलेंस स्कूल मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। लोगों के साथ मिलकर कलेक्टर कोचर और सीएमओ शर्मा यहां पर सफाई कर रहे थे इसी दौरान नगर पालिका के अतुल नाम के कर्मचारी ने वहां पर गुटका थूक दिया। इस पर सीएमओ की नजर पड़ गई और उन्होंने अपने स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर उस कर्मचारी पर 100 रुपए का जुर्माना कराते हुए उसे दोबारा ऐसा न करने की हिदायत भी दी।

सीएमओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह लापरवाही मेरे

SAFAI
सफाई करते लोग

सामने हुई थी इसलिए जुर्माना किया गया है। आगे भी यदि कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसे ही कार्रवाई की जाएगी। बार-बार कोई व्यक्ति इस तरह की लापरवाही करता है तो उसके साथ और कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि हम अपने शहर को साफ और स्वच्छ बना सकें। कलेक्टर कोचर तो हर सप्ताह सफाई अभियान कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनसे यह अपील भी करते हैं कि हम सभी मिलकर अपने शहर को साफ करने का संकल्प लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/municipal-employee-spat-gutka-during-cleaning-campaign-and-cmo-fined/article-1668

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.