बुरहानपुर में प्रेम संबंध को लेकर हत्या: प्रेमी ने धारदार हथियार से की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur, MP

नेपानगर क्षेत्र के नावरा गांव में शुक्रवार रात एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 35 वर्षीय भगवति नामदेव पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया गया।

 गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना महिला और आरोपी के बीच चल रहे प्रेम संबंध और आपसी विवाद का परिणाम है। आरोपी की पहचान नेपानगर निवासी 42 वर्षीय रईस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि रईस ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही नेपानगर थाना और नावरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

शनिवार सुबह एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार और एडिशनल एसपी एएस कनेश घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की समीक्षा की। एसपी पाटीदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध और तनाव की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

एसपी ने साफ किया कि इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी को सख्त सजा दिलाने की हर संभव कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर में प्रेम संबंध को लेकर हत्या: प्रेमी ने धारदार हथियार से की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur, MP

 गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना महिला और आरोपी के बीच चल रहे प्रेम संबंध और आपसी विवाद का परिणाम है। आरोपी की पहचान नेपानगर निवासी 42 वर्षीय रईस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि रईस ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही नेपानगर थाना और नावरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

शनिवार सुबह एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार और एडिशनल एसपी एएस कनेश घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की समीक्षा की। एसपी पाटीदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध और तनाव की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

एसपी ने साफ किया कि इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी को सख्त सजा दिलाने की हर संभव कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/murder-lover-murdered-a-woman-with-sharp-weapon-in-burhanpur/article-29605

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.